माँ बनना चाहती हैं लेकिन कंसीव करने में आ रही है दिक़्क़त, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीज़ें: Fertility boosting foods

fertility foods
Spread the love

मां बनना हर औरत का सपना होता है। हालांकि, आज के दौर में कंसीव करना मुश्किल हो रहा है। कम उम्र में भी महिलाएं इंफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण स्ट्रेसभरी लाइफ, बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खान-पान है। अगर खाने पर ध्यान दिया जाए, तो कंसीव करने की कोशिश कर रही महिला को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। तो चलिए हम आपको उन फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आपको कंसीव करने में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

कद्दू के बीज का करें सेवन

अगर आप मां बनने का सपना देख रही हैं, लेकिन आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, तो आप सही डाइट का सेवन करें। इसमें आप कुछ सुपरफूड को शामिल कर सकती हैं, जो बॉडी में पोषक तत्वों की कमी को पूरी करेंगे। सुपरफूड्स में आप कद्दू के बीज का सेवन कर सकती हैं। कद्दू के बीज जिंक से भरपूर होते हैं, जो इंफर्टिलिटी में सुधार करते हैं। ये पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाने में काफी लाभकारी होते हैं।

गेहूं के बीज का तेल

जल्दी कंसीव करने के लिए आप अपनी डाइट में गेहूं के बीज के तेल (wheat germ oil) भी शामिल कर सकती हैं। इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से बचाव करते हैं। इसका सेवन करने से इंफर्टिलिटी में सुधार होता है और आपके मां बनने के चांस बढ़ जाते हैं। इस खास तेल का सेवन आप खाने के साथ कर सकती हैं। आपको जल्द ही सफलता मिल जाअगी।

Also Read: इन 10 चीज़ों को डाइट में शामिल करने से होगी सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट: Immunity boosting foods

फाइबर रिच फूड्स

इंफर्टिलिटी का एक कारण फाइबर की कमी भी होती है। इस कमी को पूरा करने के लिए आप फाइबर से भरपूर फूड्स जैसे फल और सब्जियों का सेवन कर सकती हैं। इससे PCOS की समस्या दूर होती है और इंफर्टिलिटी की परेशानी भी दूर होती है। फाइबर की प्राप्ति के लिए आप सेब, नाशपाती और केला अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स

अच्छे प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य और हार्मोंस को बैलेंस करने के लिए विटामिन डी भी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए महिलाओं को डेयरी प्रोडक्ट्स का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, फैटी फिश और अंडे की जर्दी को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

साबुत अनाज साबुत अनाज

एग क्‍वालिटी को बेहतर करने के लिए फाइबर बेहद जरूरी होता है, जिसकी पूर्ति के लिए साबुत अनाज जैसे क्‍यूनोआ, ब्राउन राइस और ओट्स का सेवन किया जा सकता है। ये ब्‍लड शुगर लेवल और हार्मोंस को भी बैलेंस करते हैं।

ट्रांस फैट से करें परहेज

वहीं, कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें एक महिला को अवॉइड करना चाहिए। इसमें ट्रांस फैट शामिल है। इससे इंफर्टिलिटी बढ़ने का चांस ज्यादा रहता है इसलिए इन फूड्स से परहेज करें। ये फूड्स महिलाओं पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इसलिए ट्रांस फैट फूडूस जैसे बर्गर, पेस्ट्री, पैकेज फूड्स और रेडीमेट ड्रिंक का सेवन करने से परहेज करें।

योग से भी मिलेगा फायदा

इंफर्टिलिटी में सुधार करने करने के लिए आपको नियमित रूप से योग भी करना चाहिए। कुछ योगासन करके आप हार्मोन असंतुलन को सुधार सकती हैं। वॉरियर पोज, वीरभद्र आसन, मालासन, हस्तपादांगुष्ठान और सेतुबंधु आसन करने से आपको इंफर्टिलिटी में सुधार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *