Ways to handle constipation: खान-पान की खराब आदतें कई बीमारियों को जन्म देती है। इनमें से एक है पेट संबंधी समस्या। जब आप रात को देर से खाना खाते हैं, तो उसे पचने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। ऐसे में सुबह आपका पेट साफ होने में समस्या हो सकती है। इससे कब्ज, अपच और खराब पाचन की समस्या हो जाती है। इसके अलावा, लोगों को कई बार टॉयलेट जाने की परेशानी भी हो जाती है। हालांकि, कब्ज की समस्या को लोग हल्के में ले लेते हैं, लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी हुई है, तो आपको डॉक्टर से मिलने की सलाह दी जाती है।
हालांकि, अगर ये समस्या खान-पान की गलत आदतों या गैस की वजह से है, तो आप कुछ घरेलू उपाय की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय और ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

पेट साफ करने के लिए घरेलू उपाय-
भरपूर मात्रा में पिएं गर्म पानी
सुबह के समय खाली पेट गर्म पानी पीने से कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो भी गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। सुबह के समय खाली पेट गर्म पानी पीने से न केवल आसानी से पेट साफ होगा, बल्कि पाचन को दुरुस्त करने में भी सफलता मिलेगी। इसके लिए आप पानी में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।

जीरा पानी देगा आराम
पाचन के लिए जीरा भी बहुत कमाल की चीज है। अगर आप सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर उसे आधा होने तक उबालते हैं और छानकर इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी कब्ज चुटकियों में दूर हो जाएगी। इससे मलत्याग करने में भी आसानी होती है।

फाइबर से भरपूर हो डाइट
जिन लोगों को कब्ज या पचन संबंधी समस्या होती है, उन्हें अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजें शामिल करनी चाहिए। आप अपने खाने में सेब, नाशपाती, स्ट्राबेरी, गाजर, बीन्स, दाल, छोले और ओट्स जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको खाने को पचाने में मदद मिलेगी, जिससे कब्ज से राहत मिलेगी।

शहद और नींबू पानी
अगर आप सुबह के समय शहद के साथ नींबू-पानी का सेवन करते हैं, तो कब्ज, अपच और खराब डायजेशन जैसी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। इससे आपके पेट के साफ न होने की समस्या भी जल्दी दूर होती है।

अजवाइन का पानी पिएं
अगर आप रोज सुबह अजवाइन को पानी में उबालकर पीते हैं, तो यह आपको कब्ज से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन के बीज डालकर अच्छी तरह उबालें, फिर इसे छान लें और इसमें शहद या गुड़ मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज दूर होगी और पेट साफ करने में मदद मिलेगी।

Also Read: सेक्सुअल पॉवर को बूस्ट कर सकती है डार्क चॉकलेट, जानें खाने के अन्य फ़ायदे: Dark Chocolate Benefits