वायरल फीवर के दौरान ये 7 चीज़ें ज़रूर लें: SuperFoods For Viral Fever

Spread the love

SuperFoods For Viral Fever: मौसम बदलने के साथ ही मौसमी बीमारियां भी लोगों को अपना शिकार बना लेती हैं। इन वायरल बीमारियों में बुखार, सर्दी और खांसी की समस्या बहुत आम होती है। हालांकि, अगर अपने खान-पान में कुछ सुधार किए जाए, तो मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वायरल फीवर से छुटककारा दिलाने में आपकी मदद करेंगी।

तो आइए जानते हैं 7 ऐसी चीजों के बारे में, जिनसे इम्यून सिस्टम को तेज किया जा सकता है।

गिलोय

गिलोय एक ऐसी चीज है, जो इम्यूनिटी को तेजी से बढ़ाता है और बुखार को दूर करने में कारगर होता है। अगर किसी व्यक्ति को बुखार, डायबिटीज, आर्थराइटिस, खराब डायजेशन, एन्जाइटी और अस्थमा जैसी बीमारियां हैं, तो गिलोय का काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है। इससे सभी बीमारियां दूर होंगी। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है।

वीट ग्रास

दूब की घास आपने अक्सर पूजा-पाठ में इस्तेमाल होते हुए देखी होगी। यह गांवों में बहुत देखने को मिलती है। दूब को मात्र घास समझना एक गलतफहमी हो सकती है, क्योंकि यह फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है। यह पाचन, रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में भी मददगार है, जो बॉडी को हेल्दी बनाते हैं।

तुलसी

तुलसी लगभग हर हिंदू घर में होती है, जो एंटी-बैक्टीरियल होती है। साथ ही कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। अगर तुलती के पत्तों से चाय बनाकर पी जाए, तो इससे सर्दी-खांसी से तुरंत आराम मिलता है। साथ ही यह डायबिटीज और क्रॉनिक फीवर में भी फायदेमंद होती है।

अंजीर

अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो रोजाना सुबह पानी में भीगी हुई 2-4 अंजीर खाएं, वजन कंट्रोल होना शुरू हो जाएगा। दरअसल, अंजीर फाइबर से भरपूर होती है। इसके अलावा, यह वायरल फीवर में भी फायदेमंद होती है।

शहद

वायरल फीवर में आप शहद भी ले सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको खांसी और गले की खराश की समस्या है, तो आप शहद का सेवन कर सकते हैं।

किशमिश

जिन लोगों को वायरल फीवर हो गया है, उन्हें प्यास बहुत ज्यादा लगती है। ऐसे में आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं, ताकि आपकी बॉडी की पानी की कमी पूरी हो सके। किशमिश में विटामिन, इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।

पपीते का पत्ता

पपीते का पत्ता सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। कई तरह के बुखार में अक्सर प्लेटलेट्स कम हो जाती है। ऐसे में अगर पपीते के पत्ते का रस पिया जाए, तो इससे प्लेटलेट्स काउंट बढ़ता। डेंगू के साथ-साथ मलेरिया या चिकनगुनिया के बुखार में भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Also Read: अगर आप भी हैं सोशल मीडिया एडिक्ट, तो ये 5 टिप्स हैं आपके लिये: Social Media Addiction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *