Yoga For Belly Fat: आजकल खराब खानपान, सिटिंग जॉब, फिजिकल एक्टिविटी का कम होना, समय से न खाना और स्ट्रेसफुल लाइफ की वजह से वजन बढ़ने की समस्या आम हो गई है। वहीं, जो लोग 8 घंटे की सिटिंग जॉब करते हैं, उनके लिए पेट की बढ़ती चर्बी समस्या की वजह बन गई है। कई बार लोगों के लिए पेट का वजन या चर्बी कम करना बेहद मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ योगासन ऐसे हैं, जिन्हें करने से पेट की चर्बी 15 दिनों में कम होने लगती है।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे पेट चर्बी को जल्दी ही कम करने में मदद मिलती है। तो आइए बताते हैं।
नौकासन

इस आसन को करने से पेट की चर्बी बहुत तेजी के साथ कम होती है। दरअसल, इसे करने से पेट की मांसपेशियां मज़बूत होती है। साथ ही इससे पीठ के निचले हिस्से को भी आराम मिलता है। अगर नियमित रूप से नौकासन किया जाए, जो इससे कब्ज जैसी समस्या दूर होती है और पाचन बेहतर होता है। तो अगर आप पेट की चर्बी से परेशान है, तो नौकासन कर सकते हैं।
धनुरासन

पेट की चर्बी को कम करने के लिए धनुरासन भी किया जा सकता है। इसे खरने से पेट पर खिंचाव होता है, जिससे पेट पर जमा हुई चर्बी आसानी से पिघलने लगती है। तो अगर आप बेली फैट को घटाने के लिए हर कोशिश कर चुके हैं, तो धनुरासन कर सकते हैं। फायदा होगा।
कुंभकासन

अगर कोई व्यक्ति तोंद निकलने से परेशान हो गया है, तो उसके लिए कंभकासन बेहतर होता है। यह आसन कोर मसल्स और एब्स के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। तो आप स्लिम-फिट टमी के लिए कुंभकासन कर सकते हैं।
उष्ट्रासन

पेट की मांसपेशियों को एक्टिव करने, एक्स्ट्रा कैलोरी को जलाने और पीठ को आराम देने के लिए आप उष्ट्रासन भी कर सकते हैं। इससे बहुत तेजी के साथ पेट पर जमा जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। तो सप्ताह में अगर आप रोज इस आसन को नहीं कर पा रहे हैं, तो कम से कम 5 दिन अवश्य करें।
कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति प्राणायाम न केवल आपके बेली फैट को कम करने में मदद करेगा, बल्कि यह ओवरऑल हेल्थ को सुधारता है। दऱअसल, इसे करने से मेटाबॉलिज़्म बेहतर होता है, जिससे पाचन सुधरता है और कब्ज जैसी समस्या दूर होती है। इससे काफी हद तक कई बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है।
Also Read: बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो रोजाना करें ये 5 योगासन, हफ्तेभर में मिलेगा रिजल्ट: Yoga for weight loss