Healthy Snacks For Kids: आजकल बच्चे घर का खाना कम ही पसंद कर सकते हैं। जितना भी कोशिश कर लो, बच्चे घर का खाना नहीं खाते हैं, जबकि बाहर का खाना खूब चाव से खाते हैं। ऐसे में पैरेंट्स की टेंशन यह होती है कि बच्चों में पोषक तत्वों की पूर्ति कैसे की जाए। हालांकि, ज्यादातर पैरेंट्स बच्चों को जो पसंद होता है, खिला देती हैं। जबकि ऐसा करना बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप अपने बच्चों को जंक फूड की बजाय खिला सकते हैं।
जंक फ़ूड की जगह बच्चों को दें ये हेल्दी स्नैक्स-
फल
बच्चों को चिप्स, बिस्कुट काफी पसंद होते हैं। ऐसे में वे ये सब चीजें खाने की जिद कर सकते हैं, लेकिन इन चीजों को खाने के बाद वे घर का खाना नहीं खाते हैं। ऐसे में उन्हें फलों की चाट बनाकर खिलाई जा सकती है। इसके लिए आप चाट में कुछ मसाले डाल सकते हैं। कलरफुल फ्रूट चाट बच्चों को खूब पसंद आती है।
दही
अगर आपका बच्चा घर का खाना खाने में आना-कानी करता है, तो आप उसे दही से बनाकर कुछ खिला सकते हैं। दही में कुछ हेल्दी चिप्स मिलाकर खिलाया जा सकता है, नहीं तो आप दही से खट्टी-मीठी लस्सी बना सकती हैं। दरअसल, दही में प्रोटीन और कैल्शियम होता है, जो बच्चों की हड्डियों के लिए फ़ायदेमंद होता है।

पॉपकॉर्न
पॉपकॉर्न भी हेल्दी स्नैक्स में से एक है, जो मकई से बनता है। इसे आप एयर-पॉप करके, उस पर थोड़ा बटर छिड़ककर और ऊपर से पार्मेज़ान चीज़ ऐड करके बच्चों को खिला सकते हैं।
मूंगफ़ली
बच्चों को आप मूंगफली भी खिला सकती हैं। मूंगफली बादाम का काम करती हैं। इसलिए आप बच्चों को रोस्टेड मूंगफ़ली पर नमक छिड़ककर बच्चों को खिला सकती हैं। स्प्रॉट्स के साथ भी रोस्टेड मूँगफली मिलाकर बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक्स बना सकती हैं।

ड्राई फ़्रूट्स
अगर आपका बच्चा चिप्स का शौकीन है, तो उसको चिप्स खाने से रोकने के लिए ड्राई फ़्रूट्स खिला सकती हैं। इनमें फ़ाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फ़ैट होता है। जो बच्चों की क्रेविग्स को खत्म करने के साथ-साथ उन्हें पोषक तत्वों की भी पूर्ति करते हैं। इसके अलावा, आप बच्चों को ओट्स, मखाना चाट जैसी चीजें भी दे सकती हैं। ड्राई फ्रूट्स शेक भी बच्चे खूब पसंद करते हैं।
Also Read: अगर आप भी बच्चे के खाना नहीं खाने से हैं परेशान, ये तरीक़े अपनाकर देखें: Kids Eating