Ajwain benefits: अजवाइन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। स्पेशली जिन लोगों को गैस बनने और अपच जैसी समस्याएं होती हैं। उनके लिए अजवाइन का सेवन काफी फायदेमंद होता है। सालों से अजवाइन का इस्तेमाल औषधि के तौर पर भी किया जाता है, क्योंकि इसके गुण इसे कई समस्याओं में कारगर बनाते हैं। दरअसल, पेट दर्द हो या मेटाबॉलिज्म का स्लो होना, अजवाइन का सेवन इन सभी समस्याओं से निजात दिलाता है।
अजवाइन पाचन को बेहतर करते हुए गट हेल्थ को भी सुधारती है। इस आर्टिकल में हम आपको अजवाइन के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, साथ ही ये भी बताएंगे कि इसे हर बार खाने के बाद क्यों खाना चाहिए। तो आइए जानते हैं-
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करे
अजवाइन में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। इससे आपकी पाचन शक्ति बेहतर होती है और अपच की समस्या दूर होती है। ऐसे में अगर आप कब्ज की समस्या से गुजर रहे हैं, तो इसके लिए अजवाइन का सेवन शुरू करें, फायदा होगा।

पाचन को बनाए दुरुस्त
अजवाइन के सेवन से डाइजेस्टिव एंजाइम्स बनते हैं, जिससे खाने को जल्दी पचाने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आपको अपच की समस्या है, तो अजवाइन का सेवन फायदेमंद रहेगा। दरअसल, बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाचन सही से न होने की वजह से होती है। ऐसे में अगर पाचन सही होगा, तो वे समस्याएं भी नहीं होंगी।
एसिडिटी को करे दूर
कई बार ज्यादा खा लेने से या फिर ऑयली खाने से एसिडिटी की समस्या बन जाती है। इस समस्या से बचने के लिए खाने के लिए एक गिलास गर्म पानी के साथ आधा छोटा चम्मच अजवाइन पाउडर का सेवन करें। इससे बहुत जल्द लाभ मिलेगा।
ब्लोटिंग से दिलाए राहत
कई बार खाना खाने के बाद पेट भारी सा लगने लगता है, इसे पेट फूलना मतलब ब्लोटिंग कहते हैं। अजवाइन इस समस्या से भी राहत दिलाती है। इसके लिए खाना खाने के बाद अजवाइन का सेवन करें। आपको तुरंत लाभ देखने को मिलेगा।

कब्ज से मिलेगा छुटकारा
कई बार अनहेल्दी खाना खाने से कब्ज की समस्या बन जाती है, जो मुंह में छाले पड़ने और बवासीर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए भी अजवाइन काफी फायदेमंद होती है। दरअसल, यह गट हेल्थ को भी सुधारती है।
पेट दर्द से दिलाए आराम
आपको जानकर हैरानी होगी कि अजवाइन का सेवन आपको पेट दर्द और क्रैम्प्स से भी राहत दिला सकता है। जी हां, इसके डाइजेस्टिव गुण खाना न पचने की वजह से होने वाले दर्द से निजात दिलाता है। तो अगर आपको भी ऐसे कभी पेट दर्द हो, तो अजवाइन का सेवन लाभकारी रहेगा।
Also Read: हमेशा रहना है फ़िज़िकली और मेंटली फिट तो दिन की शुरुआत करें हल्दी शॉट्स से: Turmeric Shots Benefits