चिप्स और आइसक्रीम खाने से बच्चों को हो सकती है बक टीथ की समस्या: Buck teeth

Spread the love

Buck teeth: चिप्स और चॉकलेट भला किसे पसंद नहीं होते हैं। खासकर बच्चों को इस तरह की चीजें बहुत पसंद आती है। हालांकि, पैकेज्ड फ्रूट जूस, टॉफी, चॉकलेट और चिप्स जैसी चीजे सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। ये प्रोसेस्ड चीजें बच्चों को स्वादिष्ट लग सकती हैं, लेकिन यह उनकी सेहत के लिए नुक़सानदायक हो सकती हैं। दरअसल, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड चीजों में कैलोरी, चीनी और नमक की मात्रा अधिक होती है, जो मोटापे, डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम्स और कैंसर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण हो सकती हैं।

आइसक्रीम और चिप्स खाने से हो सकती है बक टीथ

ये सभी चीजें बच्चों के दांतों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। दरअसल, एक अध्ययन से पता चला है कि कैसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ बच्चों के जबड़े के विकास को प्रभावित करते हैं। इससे बक टीथ की समस्या हो सकती है। बक टीथ उस समस्या को कहते हैं, जब दांत एक सीध में नहीं जम पाते हैं।

चिप्स और आइसक्रीम जैसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ खाने से बच्चों के दांतों का विकास बाधित हो सकता है। इससे बच्चों के जबड़े की संरचना में दांत आगे-पीछे या गलत तरीके से निकल सकते हैं। शोधकर्ताओं ने 3 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों की जांच करने के बाद पाया कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से भरपूर आहार बच्चों के जबड़े का आकार बहुत छोटा कर देता है। अध्ययन के अनुसार नरम रेडीमेड अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों को ज्यादा चबाने की जरूरत नहीं पड़ती है, जिससे जबड़े का विकास भी अच्छे से नहीं हो पाता है।

कम चबाने से होने वाले नुकसान

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ ज्यादा चबाए नहीं जाते हैं। ऐसे में मांसपेशियों का ठीक से उपयोग नहीं होता है। इसके परिणामस्वरूप, दांत अच्छे से विकसित नहीं हो पाते हैं और इससे बक टीथ जैसी समस्याएं हो जाती हैं। दरअसल, जब कोई खाने को चबाता है, तो यह चेहरे की हड्डियों और मांसपेशियों को जोड़ता है और दांतों की लाइन को एक ही दिशा में करने में मददगार होता है। बक टीथ उस समस्या को कहते हैं, जब दांत एक सीध में नहीं जम पाते हैं।

इस अध्ययन की सह-लेखिका डॉ. लॉरा मार्क्स मार्टिनेज ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, “स्वस्थ जबड़े के विकास के लिए फल, सब्जियां या प्राकृतिक प्रोटीन जैसे ठोस, रेशेदार खाद्य पदार्थों को चबाना आवश्यक है। ये खाद्य पदार्थ दांतों को गलत तरीके से जमने से रोकने में मदद करते हैं और दांतों के ठीक से उगने को बढ़ावा देते हैं। इसके विपरीत, नरम और पैक्ड चीजें जबड़े की मांसपेशियों को पर्याप्त रूप से एक्टिव करने में फेल हो जाते हैं, जिससे अविकसित हड्डी की संरचना होती है।”

वैसे, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पैक्ड और प्रोसेस्ड खाने से हेल्थ खराब होती है, लेकिन इससे दांत भी खराब हो सकते हैं। ऐसे में अपने बच्चों को चिप्स, आइसक्रीम जैसी चीजें देने से बचें, अन्यथा उसके दातों में न केवल बक टीथ बल्कि कैविटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं, जो बाद में आपको परेशान कर सकती हैं।

Also Read: भूलकर भी नहीं दें बच्चों को रात में सोने के पहले चॉकलेट, हो सकते हैं ये नुक़सान: Chocolate Side Effects For Kids

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *