पीठ दर्द कर रहा है परेशान, तो ये 7 उपाय दिलाएंगे निजात: Remedies For Back Pain

Spread the love

Remedies For Back Pain: लगातार बैठे रहने से पीठ दर्द होना बहुत आम है। दरअसल, इससे रीढ़ की हड्डी तो दर्द करती ही है, साथ ही हमारा पोस्चर भी खराब होता है, जिससे कमर झुकी-झुकी सी रहने लगती है। वैसे तो इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे सिटिंग जॉब, फिजिकल एक्टिविटी का कम होना और एक्सरसाइज न करना। इसके अलावा, कई हेल्थ कंडीशन भी कमर दर्द का कारण बन सकती है।

कमर दर्द किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है, लेकिन बढ़ती उम्र में यह ज्यादा परेशान करता है। दरअसल, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हमारे शरीर की ताकत और पोषक तत्व कम होने लगते हैं, जिसकी वजह से हाथ-पैर और पीठ में दर्द होने की समस्या आम हो जाती है। खैर, अगर आपको किसी भी वजह से पीछ दर्द महसूस होता है, तो उसके लिए आप कुछ तरीके आजमा सकते हैं, जिनसे आपको दर्द से राहत मिलेगी, साथ ही आप ज्यादा एक्टिव महसूस करेंगे।

तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही असरदार उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको कमर दर्द से निजात दिलाने में मददगार होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं-

लहसुन और तेल से पीठ की मालिश

तेल में लहसुन का पकाकर इस तेल से मालिश करने से आपको पीठ दर्द से बहुत जल्दी आराम मिल सकता है। जी हां, वैसे इसके बारे में आपने अपनी दादी या नानी से भी सुना होगा और आप जानकर सरप्राइज हो जाएंगे कि यह वाकई बहुत असरदार नुस्खा है। दरअसल, लहसुन में दर्द और सूजन को दूर करने के गुण होते हैं। ऐसे में अगर आप लहसुन की कलियों को सरसों के तेल में पकाकर इस तेल से मालिश करते हैं, तो आपको बहुत फायदा मिलेगा।

तुलसी का पानी

हर हिंदू घर में पूजी जाने वाली तुलसी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर होती है। ऐसे में पीठ दर्द से निजात पाने के लिए भी तुलसी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए तुलसी के पत्तों को एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसमें अपने स्वादानुसार नमक डालें और हल्का गुनगुना पानी पी लें। इससे आपको दर्द में काफी राहत मिलेगी।

लहसुन का पेस्ट

न सिर्फ लहसुन को तेल में मिलाकर उससे मालिश करने से पीठ दर्द से राहत मिलती है, बल्कि इसका पेस्ट भी उतना ही लाभदायक होता है। जी हां, यदि आप लहसुन को खाली पेट कच्चा खाते हैं, तो भी यह उतना ही आराम देता है। इसके अलावा, आप लहसुन के साथ अदरक के पेस्ट का भी सेवन कर सकते हैं। हालांकि, इसे कच्चा खाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन यदि आप एक चम्मच पेस्ट भी खा लेते हैं, तो यह लाभदायक रहेगा। इसे खाने के बाद आप शहद का सेवन कर सकते है।

गर्म पानी की सिकाई से मिलेगा आराम

यदि आपको पीठ दर्द की शिकायत है, तो सिकाई एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। इसके लिए पहले पानी गर्म करें और फिर सिकाई वाली बोतल में यह गर्म पानी डालकर इससे सिकाई करें। आपको तुरंत दर्द से राहत महसूस होगी।

बर्फ की सिकाई भी है कारगर

गर्म पानी के अलावा, आप बर्फ की सिकाई भी कर सकते हैं। यदि गर्मी के मौसम में आपको दर्द महसूस हो रहा है, तो आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्फ से मसल्स की सूजन कम होती है, जिससे दर्द में राहत मिलती है। ऐसे में आप बर्फ की सिकाई कर सकते हैं।

एक्सरसाइज करना रहेगा बेहतर

यदि आपको लगातार पीठ दर्द होता है, तो ऐसे में नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बेहतर होगा। दरअसल, रेगुलरली एक्सरसाइज करने से मसल्स एक्टिव होती हैं, जिससे आपका पोस्चर सही रहता है और दर्द से निजात मिलती है।

तो बैक पेन से निजात पाने के लिए आप ये उपाय आजमा सकते हैं।

Also Read: फेफड़ों को बनाना है मज़बूत तो डाइट में शामिल करें ये 7 सुपरफ़ूड : Superfoods For Lungs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *