लंबे समय तक जीना चाहते हैं, तो आज से ही डाइट में शामिल करें ये चीजें: Supplements to Increase Longevity

Spread the love

Supplements to Increase Longevity: उम्र का बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है। दरअसल, जिस तरह से लोग बचपन से यंग होते हैं, वैसे ही यंग लोग कभी-न कभी बूढ़े जरूर होते हैं। हम बुढ़ापे से नहीं बच सकते। यह जीवन का एक कटु सत्य है। हालांकि, लोग अपनी लाइफस्टाइल को सुधारकर उम्र बढ़ने की प्रोसेस को धीमा जरूर कर सकते हैं। इसके लिए प्रौद्योगिकी और चिकित्सा अनुसंधान में रिसर्च और कोशिश की जा रही है। खैर, अगर आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल जिएं और हेल्दी खाना खाएं, तो इससे आप अपनी उम्र को जरूर बढ़ा सकते हैं।

दरअसल, आवश्यक विटामिन, खनिज और कभी-कभी एंटी-एजिंग गोलियाँ लेने से आपको उम्र बढ़ने की प्रोसेस को धीमा करने में मदद मिल सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप उम्र बढ़ाने के लिए क्या-क्या ट्राई कर सकते हैं-

क्रिएटिन

आपका लीवर, किडनी और अग्न्याशय नेचुरली क्रिएटिन का उत्पादन करते हैं। यह एक अमीनो एसिड होता है, जो सेलुलर एक्टिविटी और ऊर्जा उत्पादन के लिए जरूरी होता है। क्रिएटिन मसल्स की ताकत को बढ़ाने का काम करता है, जिससे सालों-साल तक मांसपेशियों मजबूत बनी रहती हैं। कुछ स्टडीज में कहा गया है कि क्रिएटिन से तनाव भी कम होता है, साथ ही इससे कोशिका को डैमेज होने से भी रोका जा सकता है। कुछ शोधों के अनुसार, क्रिएटिन बूढ़े लोगों की मांसपेशियों को बढ़ाने में भी काम कर सकता है। साथ ही सूजन और हड्डियों के डैमेज होने के जोखिम को भी कम करता है। इसकी प्राप्ति के लिए रेड मीट का सेवन किया जा सकता है।

मैग्नीशियम

मैग्नीशियम ओवरऑल हेल्थ के लिए भी बहुत जरूरी होता है। यह सिरदर्द, क्रेविंग और कब्ज को कम करने में भी कारगर होत है। इसका काम आपके शरीर में ऊर्जा उत्पादन और डीएनए की मरम्मत करना होता है। इसके अलावा, बॉडी में 300 से अधिक रासायनिक प्रोसेसिंग के लिए भी मैग्नीशियम की जरूरत होती है। अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग कम मैग्नीशियम का सेवन करते हैं, उन्हें डायबिटीज, सूजन, हार्ट प्रॉब्लम्स, हाई बीपी, स्ट्रोक और कई प्रकार के कैंसर का जोखिम ज्यादा रहता है। यदि आप उन 60 प्रतिशत लोगों में से एक हैं, जिन्हें अपने आहार से पर्याप्त मैग्नीशियम नहीं मिलता है, तो यह आपके लिए थोड़ा नुकसानदायक हो सकता है। इसकी पूर्ति के लिए आप फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं। यह बीन्स, नट्स, बीज, ब्रोकली और स्क्वैश में भी पाया जा सकता है।

करक्यूमिन

करक्यूमिन मुख्य रूप से हल्दी में पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, जब कोशिकाएं विभाजित होना बंद हो जाती हैं, तो सेलुलर सेनेसेंस नामक एक प्रक्रिया होती है। सेनेसेंट कोशिकाएं उम्र बढ़ने के साथ बनती हैं, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया और बीमारी को तेज करता है। जबकि करक्यूमिन लाइफ को लम्बा करने और सेलुलर सेनेसेंस को स्थगित करने में मदद करता है। इसके अलावा, जानवरों पर किए गए शोध से पता चलता है कि करक्यूमिन सेलुलर डैमेज को रोकता है और जीवन को काफी लंबा करता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा-3 मछली में पाया जाता है। ओमेगा-3 हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है और सूजन को कम करता है। अध्ययनों के अनुसार, ओमेगा-3 का हाई लेवल लंबी उम्र और उम्र से संबंधित बीमारियों के कम जोखिम को कम कर सकता है। यह नेचुरली अलसी के बीज और सैल्मन मछली में पाया जाता है। ये फैट आपको लंबे समय तक जीने में भी मदद कर सकते हैं। अलसी के अलावा अखरोट में भी पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 होता है।

विटामिन डी

विटामिन डी भी आपको लंबे समय तक जीवित व हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है। दरअसल, यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है और सूजन को कम करता है। शोध के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी होने से हार्ट प्रॉब्लम, ऑस्टियोपोरोसिस और कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है, जो निश्चित रूप से आपकी उम्र पर असर डालते हैं। ऐसे में आप हर दिन करीब 20 मिनट तक धूप में बैठ सकते हैं, साथ ही विटामिन डी युक्त चीजों का सेवन कर सकते हैं।

Also Read: आपके दिमाग़ की उम्र बढ़ा सकता है चुकंदर का जूस: Beetroot Juice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *