Fatty Liver Causes Infertility: आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों में फैटी लिवर की समस्या भी काफी बढ़ती जा रही है। दरअसल, आजकल लोग समय पर न खाने की वजह से भूख लगने पर जो मिलता है, खा लेते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग फास्टफूड या प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाते हैं, जिससे फैटी लिवर की समस्या हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर पर बहुत ज्यादा फैट जमा हो जाता है। यह समस्या आजकल इन्फर्टिलिटी की समस्या का कारण भी बन रही है।
फैटी लिवर क्या है?
आगे बढ़ने से पहले यह जान लेते हैं कि फैटी लिवर क्या है। दरअसल, यह समस्या तब होती है जब आपके लिवर में बहुत ज़्यादा चर्बी जमा हो जाती है। जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है या जिन्हें डायबिटीज की बीमारी होती है, उन्हें इस बीमारी के होने का खतरा अधिक होता है। यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। दरअसल, लिवर खाने को पचाने और टॉक्सिन्स को अलग करने का काम करता है। हेल्दी लिवर चर्बी रहित होता है।
यह दो तरह का होता है, जिनमें से एक एल्कोहोलिक फैटी लिवर और दूसरा नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर होता है। दरअसल, जो लोग बहुत ज़्यादा शराब पीते हैं या बहुत ज़्यादा खाना खाते हैं, उन्हें एल्कोहोलिक फैटी लिवर होता है। दरअसल, ऐसे लोगों का शरीर कुछ कैलोरी को चर्बी में बदल देता है। यह चर्बी फिर लिवर की कोशिकाओं में जमा हो जाती है। जब आपके लिवर के कुल वज़न में चर्बी 5% से 10% से ज़्यादा होती है, तो आपको फैटी लिवर होता है। फैटी लिवर की समस्या आम होती जा रही है, क्योंकि लोग ज़्यादा चीनी और चर्बी खाते हैं।

फैटी लिवर की वजह से हो सकती है इंफर्टिलिटी
वैसे, तो फैटी लिवर की समस्या पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि यह समस्या इन्फर्टिलिटी की समस्या भी बन सकती है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि फैटी लिवर होने से हार्मोन्स में डिस्बैलेंस हो जाता है, जिसकी वजह से महिलाओं के मासिक धर्म चक्र में अनियमितता आती है। इससे ओव्यूलेशन में समस्या होती है। वहीं, पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी और काउंट डाउन होता है, जिससे कंसीव करने में दिक्कत हो सकती है।
हार्मोनल डिस्बैलेंस
बता दें कि फैटी लिवर होने पर आपके हार्मोन्स गड़बड़ा जाते है। दरअसल, इस समस्या के कारण शरीर में इंसुलिन डिस्बैलेंस हो जता है। इससे महिलाओं में पाए जाने वाले दो हार्मोन्स टेस्टोस्टेरोन और प्रोजेस्ट्रॉन असंतुलित हो जाते हैं। इससे महिलाओ को पीसीओएस (PCOS) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो इन्फर्टिलिटी का कारण बनती है।

समय पर ओव्यूलेशन न हो पाना
फैटी लिवर की समस्या होने से पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, जिससे ओव्युलेशन भी अनियमित हो जाता है। कई बार तो बिना ओव्यूलेशन के पीरियड्स होने लगते हैं, इससे कंसीव करने में दिक्कत आने लगती है।
पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी होती है खराब
जिन पुरुषों को फैटी लिवर की समस्या होती है, उनमें टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम हो जाता है। इसके कारण स्पर्म काउंट और क्वालिटी भी खराब होती है। पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी के खराब होने से इन्फर्टिलिटी हो सकती है।

फैटी लिवर से बचने के लिए क्या करें
फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में सुधार कर, खान-पान को बेहतर बना सकते हैं। फिजिकल एक्टिविटी करेंगे, वजन मेंटेन रखेंगे, तो बेहतर होगा।
Also Read: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद हैं पनीर फूल, जानें इसके अन्य फायदे: Paneer Phool Benefits