हार्ट हेल्थ को रखना है बेहतर तो खाना शुरू कर दें अंडे: Eggs Benefits

Spread the love

Eggs Benefits: अंडे खाने के ढेर सारे हेल्थ बेनेफिट्स होते हैं। यह आप जानते भी होंगे और सुना भी होगा कि रोजाना अंडे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। हालांकि, ऐसा भी कहा जाता रहा है कि ज्यादा अंडे आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं। इस बात की जांच के लिए कई शोध हुए हैं, जिसमें इस दावे का खंडन किया गया है। अब, एक हालिया अध्ययन के अनुसार, अंडे खाने से वृद्ध व्यक्तियों के दिल को फायदा हो सकत है, साथ ही कम उम्र में मरने का जोखिम भी कम हो सकता है।

आइए आपको इस स्टडी के बारे में विस्तार से बताते हैं-

क्या कहती है स्टडी?

दरअसल, यह रिसर्च बूढ़े लोगों पर की गई, जिसमें उनके डेटा पर बारीकी से नजर रखी गई थी। 8,000 से ज़्यादा लोगों पर हुए इस विश्लेषण में उन चीजों को जांच की गई, जो आमतौर पर लोग खाते हैं। इसके बाद मेडिकल रिकॉर्ड और ऑफिशियल रिपोर्ट का उपयोग करके देखा गया कि 6 सालों में कितने प्रतिभागियों की मृत्यु हुई और उनकी मौत का कारण क्या था। शोधकर्ताओं ने एक फूड प्रश्नावली के माध्यम से उनकी डाइट के बारे में जानकारी ली। इसमें प्रतिभागियों द्वारा पिछले साल कितने अंडे खाए गए, इसके बारे में भी एक सवाल था।

अब, कुल मिलाकर, जिन लोगों ने हर सप्ताह 1 से 6 बार अंडे खाए, उनमें स्टडी के समय के दौरान मृत्यु का जोखिम सबसे कम था। उन लोगों की तुलना में, जिन्होंने कभी-कभार ही अंडे खाए, बाकी लोगों में हृदय रोग से होने वाली मौतों का जोखिम 29 प्रतिशत कम और सभी कारणों से होने वाली मृत्यु के लिए 17 प्रतिशत कम था।

अंडे पर ही फोकस क्यों किया गया?

अब, आपके जहन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि इस स्टडी में अंडे को ही क्यों शामिल किया गया। दरअसल, अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं और इनमें विटामिन बी, फोलेट, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फैट में घुलनशील विटामिन (ए, डी, ई और के), कोलीन और खनिज होते हैं। हालांकि, अंडे को लेकर विवाद यह है कि इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। दरअसल, एक बड़े अंडे की जर्दी में लगभग 275 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। हालांकि, कुछ समय पहले डॉक्टर्स ने चेतावनी दी थी कि अंडे जैसे कोलेस्ट्रॉल युक्त खाद्य पदार्थ खाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ सकता है।

लेकिन नए शोध से पता चलता है कि बॉडी डाइट कोलेस्ट्रॉल को अच्छी तरह से अवशोषित नहीं करता है, इसलिए फूड कोलेस्ट्रॉल का ब्लड कोलेस्ट्रॉल के लेवल पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके बजाय, सेचुरेटेड और ट्रांस फैट जैसे खाद्य पदार्थ कोलेस्ट्रॉल के लेवल में एक अहम भूमिका निभाते हैं। समय के साथ इन बदलती सिफारिशों को देखते हुए अंडे पर रिसर्च जारी है।

अंडा खाने के फायदे

वैसे, चाहे आप उबले हुए, तले हुए या पके हुए अंडे खाना पसंद करते हों, अंडे प्रोटीन और अन्य प्रमुख पोषक तत्वों का एक अच्छा सोर्स है। हालांकि, इस बारे में रिसर्च अभी की जा रही है, लेकिन अंडे के सेवन को बंद करने या सीमित करने का कोई खास कारण नहीं रहा है। दरअसल, जो लोग विटामिन डी और प्रोटीन की कमी से जूझ रहे होते हैं या जोजिम जाते हैं और उनकी प्रोटीन इनटेक ज्यादा है, तो वे अंडा अवश्य खाते हैं, जो काफी फायदेमंद भी होता है।

इसके अलावा, अंडे खाने के अन्य फायदे भी होते हैं। जैसे-

  • यह आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, क्योंकि यह एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।
  • यह इम्यूनिटी बूस्टर भी होता है, क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, प्रोटीन और कई विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • विटामिन डी से भरपूर अंडे हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं।
  • यह दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।

Also Read: आपकी ये गलत आदतें बन सकती हैं ब्रेन डैमेज का कारण: Brain Damage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *