Anti-Inflammatory Diet: बढ़ते वजन की समस्या से परेशान लोग कई तरह की एक्सरसाइज, डाइट और बहुत कुछ ट्राई करते हैं। मार्केट में भी बहुत से ऐसे प्रोडक्टहैं, जो ये दावा करते हैं कि उनसे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। इस बीच, इन दिनों एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट (Anti-Inflammatory Diet) कापी चर्चा में है, जिसकी बदौलत एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी अपना काफी वेट लॉस किया है। दरअसल, बीते साल जब वह स्क्रीन पर आईं, तो उन्हें देखकर लोग हैरान रह गए, क्योंकि काफी समय से विद्या ने अपना वजन कम नहीं किया था और उसके मुकाबले वह अब काफी स्लिम और फिट हो गई हैं।
विद्या से पहले एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट (Anti-Inflammatory Diet) से वजन कम करने की बात कही थी। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट क्या है और यह कैसे कम करती है। तो चलिए आपको बताते हैं-
क्या है एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट (Anti-Inflammatory Diet)?
जिन लोगों का बहुत मेहनत करने के बाद भी वजन कम नहीं हो पाता, उनके लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट बहुत फायदेमंद होती है। दरअसल, इंफ्लेमेशन या शरीर में सूजन कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स को बढ़ावा देता है। कई बार आपका वजन कम न होने का कारण इंफ्लेमेशन ही होता है। ऐसे में इस इंफ्लेमेशन को कंट्रोल करने में एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट (Anti-Inflammatory Diet) कारगर साबित होती है। दरअसल, जब इंफ्लेमेशन कम होता है, तो शरीर की सूजन घटने लगती है और आपका वजन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।

शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ने के कारण
अब सवाल यह है कि शरीर में इंफ्लेमेशन क्यों बढ़ता है। दरअसल, ऐसा कई कारणों से हो सकता है, जैसे- प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन करना, मीठी चीजों को खाना, शराब-सिगरेट का सेवन, हार्मोन्स में असंतुलन और स्ट्रेस। अगर ये सभी कारण है, तो फिर शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ सकता है, जो आपके वजन को भी बढ़ा सकता है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट किन चीजों का करना चाहिए सेवन
अगर आप वजन करना चाहते हैं और इसके लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट फॉलो करना चाहते हैं, तो इसने में कई ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन करने से आपको बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। इस डाइट के तहत आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं-
- साबुत अनाज का सेवन
- फल-सब्जियां और लो फैट डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन
- चिकन और फिश
- नट्स एंड सीड्स
- प्रोटीन युक्त चीजें, जैसे- दालें, बींस और सोयाबीन

एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट में किन चीजों से करें परहेज
हालांकि, कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनका सेवन एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट में नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती हैं। ये चीजें हैं-
- तली-भुनी चीजें
- पैक किया हुआ सामान
- ज्यादा नमक का सेवन करना
- सफेद ब्रेड, पेस्ट्री, पास्ता, मिठाई
तो इन सभी चीजों को फॉलो करते हुए आप भी बढ़ते हुए वजन की समस्या से निजात पा सकते हैं।