बिना दवाई के कई समस्याओं का इलाज करता है एपल साइडर विनेगर: Apple Cider Vinegar

Spread the love

Apple Cider Vinegar: एप्पल साइडर विनेगर या सेब का सिरका सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यदि आप इसका रोजाना सेवन करते हैं, तो इससे आपको एक नहीं बल्कि ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। बता तें कि इसमें एसिटिक एसिड, साइट्रिक एसिड और विटामिन बी व सी पाया जाता है। ऐसे में अगर इसे खाली पेट पीते हैं, तो इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

इस आर्टिकल में हम आपको सेब के सिरके के फायदों और इसके सेवन के सही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई समस्याओं से राहत दिलाता है।

जोड़ों के दर्द से दिलाए निजात

जिन लोगों को जॉइंट्स पेन यानी जोड़ों के दर्द व गठिया की समस्या है, उनके लिए सेब का सिरका काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, सेब के सिरके में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटिनोसाइसेप्टिव गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और जलन से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए आप आधे गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं, फायदा होगा।

Apple cider vinegar is good for digestion and weight loss

गैस-कब्ज दूर करने में मददगार

जिन लोगों को गैस और कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए सेब का सिरका रामबाण इलाज है। दरअसल, यह डाइजेस्टिव जूस को उत्तेजित करता है जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है। इससे एसिडिटी से बहुत जल्दी आराम मिलता है।

इम्यूनिटी को बनाए मजबूत

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनके लिए भी सेब का सिरका किसी दवाई से कम नहीं होता है। दरअसल, इसमें एसिटिक एसिड और फ्लेवोनोइड के अलावा एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होता है। इसलिए, अगर किसी की इम्यूनिटी कमजोर है और वायरल इंफेक्शन बहुत जल्दी हो जाता है, तो सेब के सिरके का सेवन शुरू कर दें।

वजन करे कम

आजकल हर दूसरा व्यक्ति अपने बढ़ते मोटापे से परेशान है। ऐसे में अगर वजन कम करना है, तो रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं, इससे बहुत जल्द आपको फर्क देखने को मिलेगा। दरअसल, यह एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मददगार होता है।

हार्ट डिजीज के जोखिम को करे कम

आजकल हार्ट डिजीज के काफी मामले बढ़ गए हैं। ऐसे में अगर आप रोज सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो काफी हद तक हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें मौजूद एसिटिक एसिड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को बढ़ने नहीं देता। साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है।

शुगर लेवल को करे कंट्रोल

जिन लोगों को शुगर की समस्या होती है, उनके लिए भी सेब का सिरका काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटीक और एंटी-ग्लाइसेमिक तत्व पाए जाते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को आराम मिलता है। ऐसे में शुगर से राहत पाने के लिए रोज सुबह एक आधा गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को मिलाकर इसका सेवन करें, फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *