Arjun Kapoor Weight Loss Diet: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपनी बॉडी बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। दरअसल, उनका वजन बहुत ज्यादा था, लेकिन एक हीरो के तौर पर फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए उन्होंने 50 किलो वजन कम किया। अपनी एक हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में अर्जुन ने बताया कि फिल्मों में आने के लिए उन्होंने वजन कम करने पर बहुत काम क्या।
अर्जुन ने अपनी इंस्टा पोस्ट में जिम करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और बताया था कि जब वह 20 साल के थे, तब उन्होंने 50 किलो वजन कम किया था। अर्जुन का कहना है कि सफलता मेहनत की बदौलत मिलती है। इसलिए उम्मीद न छोड़ते हुए मेहनत करते रहना चाहिए। जानते हैं क्या था अर्जुन कपूर का वजन कम करने का तरीक़ा-

हेल्दी लाइफस्टाइल
फिट रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरूरी होती है। अर्जुन ने भी वेट लॉस करने के लिए हेल्दी रूटीन फॉलो किया था। इस दौरान वह हेल्दी डाइट लेने के साथ-साथ जिम में घंटों मेहनत करते थे। उन्होंने अपनी इस वेट लॉस जर्नी के दौरान कभी भी अपना जिम सेशन स्किप नहीं किया। वह सप्ताह में करीब 6 दिन एक्सरसाइज करते थे। उन्होंने अपने अलग-अलग बॉडी पार्ट्स के लिए अलग-अलग एक्सरसाइज की थी, जो उनके लिए फायदेमंद रही।
एक्टर अर्जुन कपूर का फिटनेस मंत्र अपनी डाइट और एक्सरसाइज रूटीन को अच्छे से फॉलो करना है। वैसे, उनकी इस वेट लॉस जर्नी में उनके फिटनेस ट्रेनर दीपेश भट्ट ने काफी मदद की। वहीं, अर्जुन ने अपने रूटीन को बहुत अच्छे से फॉलो किया, जिसकी बदौलत वे 50 किलो वजन कम करने में कामयाब रहे। अर्जुन का मानना है कि वजन कम करने के लिए खुद पर विश्वास करना जरूरी है। उन्होंने खुद भी इस मंत्र को फॉलो करते हुए जिम में घंटो मेहनत की और रिजल्ट आपके सामने है। उन्होंने पूरी डेडिकेशन के साथ अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश की थी, जो उनकी पुरानी तस्वीरों को देखकर समझ आता है।
क्या थी अर्जुन की वेट लॉस डाइट
पहले अर्जुन उन लोगों में शामिल थे जो एक बार में 6 बर्गर तक एक साथ खा लेते थे। लेकिन, वजन कम करने के लिए उन्होंने खास तरह की डाइट ली थी। उन्होंने हाई कार्ब, शुगर वाले फूड, जंक फूड खाने की आदत छोड़ दी और फल व सब्जियां ज्यादा खाना शुरु उन्होंने अपनी डाइट को 50 प्रतिशत तक कम किया था। वह 1200-1500 कैलोरी लेते थे। अर्जुन की डाइट में ओट्स, अंडे, चिकन राइस और सब्जियां व जूस शामिल होता था। उनका नाश्ता ब्राउन ब्रेड टोस्ट, 6 उबले अंडों की सफेदी और एक अंडे का पीला भाग था। दिन के खाने में वो बाजरे की रोटी, दाल, सब्जी और चिकन खाते थे। रात में मछली और चावल खाया करते थे। जिम के लिए वे प्रोटीन शेक भी पीते थे।

फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाई
अर्जुन ने वेट लॉस करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी को काफी बढ़ा दिया था। वह सप्ताह के 6 दिन जिम करते थे। और घंटों वेट ट्रेनिंग और अलग-अलग एक्सरसाइज करते थे। यह उनका डेडिकेशन ही था कि वह रातो को 1 बजे भी जिम जाते थे। बता दें कि अर्जुन कपूर को सर्विकल, नेक, बैलेंस डिसऑर्डर भी था, तो इससे उबरने के लिए उन्होंने पिलेट्स एक्सरसाइज भी करते थे। उनके वर्कआउट में पुल अप्स, बेंच प्रेस, स्क्वैट्स और डेड लिफ्ट शामिल थे।
स्विमिंग से हुआ फायदा
अर्जुन कपूर इतना सब करने के अलावा, स्विमिंग भी करते थे। दरअसल, एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने के लिए उन्होंने स्विमिंग करना शुरू किया था, जो उनके लिए फायदेमंद साबित हुई और उनके वेट लॉस के लक्ष्य को पाने में मददगार रही।
Also Read: कार्तिक आर्यन का फिटनेस मंत्रा है अच्छी डाइट, जिम और 8 घंटे की नींद: Kartik Aaryan’s Fitness Mantra