Chane Ka Saag: साग सर्दियों के मौसम में खूब खाया जाता है। साग मेथी का, चने का और सरसों का मिक्स करके बनाया जाए, तो यह बहुत टेस्टी लगता है। हालांकि, साग के साथ लोग अलग-अलग चीज खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग साग के साथ बाजरे की रोटी, तो कई मकई की और कुछ चावल खाना पसंद करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की साग न केवल टेस्टी होता है, बल्कि कई पोषत तत्वों से भरपूर भी होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको चने के साग के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, चने के साग में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। दरअसल, चने का तासीर गर्म होता है, ऐसे में सर्दी में चने का साग खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है। इसके अलावा, इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, आयरन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि चने का साग खाने से कौन सी बीमारियां दूर होती हैं-
सर्दियों में चने का साग खाने से मिलने वाले फायदे-
कब्ज से मिलेगी राहत
कब्ज की शिकायत अक्सर कुछ लोगों की परेशानी का सबब बन जाती है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में चने का साग खाते हैं, तो इससे आपको कब्ज से राहत मिलेगी। दरअसलचने के साग में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कब्ज की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, फाइबर आंतों को एक्टिव बनाए रखता है, जिसकी वजह से कब्ज नहीं बन पाती है और अगर किसी व्यक्ति को कब्ज बनी है, तो उससे बहुत जल्दी राहत मिलती है।

सर्दी-जुकाम करे दूर
सर्दियों के मौसम में जरा सी ठंड लगने पर भी सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है। ऐसे में अगर आप चने का साग खाते हैं, तो यह शरीर को गर्माहट देने का काम करता है। साथ ही विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होने की वजह से ये इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। ऐसे में सर्दी में होने वाले वायरल इंफेक्शन से शरीर बचा रहता है। तो अगर आपको लगता है कि सर्दियों में सर्दी-जुकाम आपको बेहद परेशान करता है, तो आप चने का साग खा सकते हैं।
एनीमिया को करे दूर
चने का साग आयरन से भी भरपूर होता है। तो अगर किसी व्यक्ति को एनीमिया की समस्या है, तो उसे अपनी डाइट में चने का साग अवश्य ही शामिल करना चाहिए। इससे खून की कमी से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं। दरअसल, आय़रन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है।
वेट लॉस
चने का साग कैलोरीज में कम होने के कारण वज़न घटाने में भी लाभदायक है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है इसलिए आपको जल्दी भूख भी नहीं लगेगी।
Also Read: बदलते मौसम में बच्चों को दें इम्युनिटी बूस्टिंग ब्रेकफास्ट: Immunity boosting breakfast