बच्चों को बनाना चाहते हैं सेहतमंद और स्मार्ट तो रोज खिलाएं अंडा, जानें अन्य फायदे: Egg Benefits

Spread the love

सर्दी के मौसम में हर किसी को अंडे खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वैसे तो अंडे हर किसी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन बच्चों को दिन में एक अंडा खिलाने की खास सलाह दी जाती है। दरअसल, बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अंडा एक सुपरफूड होता है। डॉक्टर्स का ऐसा कहना है कि बच्चों को रोजाना एक अंडा खिलाने से उनके दिमाग का विकास तेजी के साथ होता है।

इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि बच्चों को रोजाना एक अंडा खिलाने से उन्हें क्या-क्या फायदे होते हैं। तो आइए जानते हैं-

मांसपेशियों का विकास

अंडे में प्रोटीन उच्च मात्रा में होता है, जो बच्चों की मांसपेशियों के विकास और शरीर की अन्य कोशिकाओं की मरम्मत के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को रोजाना एक अंडा खिलाते हैं, तो बच्चे का शारीरिक विकास अच्छी तरह से होगा। एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है, जो शारीरिक विकास में मददगार होता है।

दिमाग को बनाए तेज

अंडे में कोलीन नामक पोषक तत्व भी होता है, जो दिमाग के विकास के लिए जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कोलीन बच्चों की याददाश्त बढ़ाने में भी मददगार होता है। इसलिए रोज बच्चे को अंडा खिलाने से उसकी सीखने और समझने की क्षमता में भी तेजी से सुधार आता है। इसके अलावा, अंडे में डी एच ए, विटामिन बी 6, विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चे के दिमाग को शॉर्प बनाते हैं।

हड्डियों की मजबूती के लिए

अंडे में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिनमें से एक विटामिन डी भी है, जो कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। इससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। बच्चों को रोजाना 1 अंडा खिलाने से उनकी हड्डियों का गठन भी सही तरीके से होता है, साथ ही उन्हें मजबूती भी मिलती है।

आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद

आंखों की सेहत के लिए भी अंडे का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये आंखों की सेहत को अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो अंडे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट बच्चों की आंखों को हानिकारक किरणों से बचाकर उनकी नजरों को तेज करने में भी मददगार होते हैं।

पाचन के लिए है अच्छा

बच्चों का पाचन तंत्र काफी नाजुक होता है, जबकि अंडा काफी आसानी से पच जाता है। ऐसे में हाई प्रोटीन और हाई फाइबर से भरपूर अंडा शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है, जिससे पाचन तंत्र हेल्दी रहता है।

    बच्चों को कैसे खिलाएं अंडा?

    बच्चों को खाना खिलाना इतना आसान नहीं होता है, क्योंकि बच्चों को खाने से ज्यादा खेलने में रुचि होती है। ऐसे में बच्चों को रोजाना अंडा खाना बोरिंग न लगे, इसके लिए आप बच्चों को अंडा अलग-अलग तरीके से खिला सकते हैं। इसके लिए आप उबला अंडा, ऑमलेट, एग सैंडविच या एग करी बना सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *