मोटी जांघों से हैं परेशान तो करें ये 7 एक्सरसाइज: Exercise for thigh fat

Spread the love

Exercise for thigh fat: बढ़ता वजन कम करना वैसे तो बहुत आसान नहीं होता है, क्योंकि बैली फैट, हाथों का फैट और जांघ का फैट बहुत जिद्दी होता है, जो बहुत जल्दी कम नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी जांघों के फैटी होने से परेशान हैं, तो कुछ एक्सरसाइज के जरिए इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जो जांघ के फैट को कम करने में बहुत मददगार होती हैं। अगर नियमित रूप से इन एक्सरसाइज को किया जाए, तो आपको दो हफ्तों में रिजल्ट देखने को मिल जाएगा। तो आइए जानते हैं-

स्क्वाट्स

थाईज को फिट रखने के लिए आप स्क्वाट्स कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज जांघों की मांसपेशियों को मजबूत करने का काम करती है। इसके साथ-साथ यह एक्स्ट्रा चर्बी को गलाने का काम करती है। इसलिए अगर आप थाईज का वजन कम करना चाहते हैं, इसे नियमित रूप से कर सकते हैं, फायदा मिलेगा।

लंजेस

इस एक्सरसाइज को करने से जांघों के फ्रंट और बैक दोनों तरफ का फैट कम करने में मदद मिलती है। अगर आप थाईज की जिद्दी जमा चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो इसे नियमित रूप से कर सकते हैं। इससे बहुत फायदा मिलेगा।

लेग रेजेज

यह एक्सरसाइज थाईज के साथ-साथ पेट की चर्बी को भी टारगेट करता है। तो अगर आप पेट की जिद्दी चर्बी को भी कम करना चाहते हैं, तो रोजाना आधे घंटे तक इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। सिर्फ 15 दिन में आपको आराम मिल जाएगा।

स्टेप-अप्स

इस एक्सरसाइज को करने से पैरों की मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको एक ऊंचे स्टूल की जरूरत होती है, जिस पर एक पैर को ऊपर और दूसरे को नीचे रख कर एक्सरसाइज करनी होती है। इसके लिए आप हाथ में कुछ वेट भी उठा सकते है।

साइड लेग लिफ्ट

थाईज के फैट को कम करने के लिए साइड लेग लिफ्ट एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे थाईज के साइड का फैट बहुत जल्द कम होने लगता है। इससे पैरों को पतला और मजबूत बनाने में मदद मिलती है। तो अगर आप थाई का वजन कम करना चाहते हैं, तो इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

रनिंग

रनिंग न केवल थाईज के फैट को कम करने के लिए बल्कि ओवरऑल बॉडी का वेट लॉस करने के लिए भी कारगर होती है। इसके अलावा, ये आपको एनर्जेटिक और स्ट्रेसफ्री रखने में भी मदद करती है। रोजाना रनिंग करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है, साथ ही टोन्ड भी होती है। तो जांघों का फैट कम करने के लिए आप नियमित रूप से रनिंग कर सकते हैं।

ब्रिज एक्सरसाइज

थाई फैट को कम करने के लिए ब्रिज एक्सरसाइज काफ़ी प्रभावी एक्सरसाइज है। इससे जाँघों का फैट भी कम होता है और नितंबों को भी मज़बूती मिलती है।

तो, आप भी अगर जाँघों की चर्बी को कम करना चाहती हैं तो अब से हर दिन ये एक्सरसाइज करना शुरू कर दें।

Also Read: 51 की उम्र में भी फिटनेस के लिये क्या नहीं करते ऋतिक रोशन: Hrithik Roshan fitness goals

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *