जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो हर दिन करें ये 5 एक्सरसाइज: Exercises For Joints Pain

Spread the love

Exercises For Joints Pain: आजकल के खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में कमजोरी होना आम बात है। हालांकि, इन दिनों जोड़ों के दर्द की समस्या भी खूब देखने को मिलती है, जो सिर्फ बुजुर्गों में ही नहीं, बल्कि 40 पार के लोगों में भी देखने को मिलती है। जोड़ों में दर्द का कारण गठिया या हड्डियों से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में खान-पान की आदतों में थोड़ा सुधार करके इस तरह की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ एक्सरसाइज भी की जानी चाहिए, जो मसल्स को एक्टिव बनाती हैं और दर्द से छुटकारा दिलाती हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहें, जिनके जरिए आप जोड़ों के दर्द से निजात पा सकते हैं। इनमें स्विमिंग, साइक्लिंग, मॉर्निंग वॉक आदि एक्सरसाइज करना शामिल हैं। आइए जानते हैं जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद एक्सरसाइज के बारे में-

Now-a-days joint pain is in young generation too

स्विमिंग

यदि किसी व्यक्ति के जोड़ों में हल्का-फुल्का दर्द है, जो उसके लिए स्विमिंग की जा सकती है। इस एक्सरसाइज को करने से पानी में मसल्स स्ट्रेच होती हैं, तो जोड़ों को थोड़ी राहत मिलती है। हालांकि, अगर किसी को स्विमिंग नहीं आती है, तो वॉटर वॉक भी कर सकते हैं। इसके अलावा, मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी स्विमिंग फायदेमंद होती है, इससे वजन कम करने में भी लाभ मिलता है।

Swimming is good to be fit

साइकलिंग

साइकिलिंग जोड़ों के दर्द को दूर करने का एक अच्छा उपाय है। इस एक्सरसाइज को करने से जोड़ों पर ज्यादा प्रेशर नहीं पड़ता है और दर्द से भी राहत मिलती है। हालांकि, यहां इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि माउंटेन बाइक या हाइब्रिड बाइक आदि का ही चुनाव करें। ये पकड़ने में आरामदायक और मजबूत होती हैं।

योगा भी है फायदेमंद

योगा हमारे देश में सदियों से चला आ रहा है। इसे नियमित रूप से करने पर लगभग हर समस्या से निजात मिलता है। अगर आपको गठिया के दर्द की परेशानी है, तो भी योग काफी फायदेमंद है। इससे न केवल जोड़ों का दर्द ठीक होता है, बल्कि पूरी बॉडी हेल्दी रहती है। जोड़ों के दर्द के लिए आप संधि मुद्रा योग कर सकते है। इससे न केवल दर्द कम होता है, बल्कि उन्हें लचीला बनाने में भी मदद मिलती है।

वॉकिंग

रोजाना वॉक करना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर जोड़ों में ज्यादा दर्द है और उन्हें फिर भी जाम होने से बचाना है, तो आप सिर्फ वॉकिंग कर सकते हैं। अगर आप सुबह और शाम सिर्फ कुछ समय के लिए वॉक कर सकते हैं। इससे वजन भी कंट्रोल रहता है, जिसकी वजह से आपको चलने-फिरने में दिक्कत नहीं होती है। वॉकिंग दिल की सेहत और हड्डियों की हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी कर सकते हैं। इससे मसल्स मजबूत होती है, जिससे जोड़ों का दर्द काफी कम हो सकता है। इसके अलावा, यह मसल्स मास बढ़ाने का भी अच्छा तरीका होता है। इसके लिए आप वेट-मशीन, फ्री-वेट और रेसिस्टेंस-बैंड एक्सरसाइज को ट्राई कर सकते हैं। हालांकि, शुरुआत में इस एक्सरसाइज को धीमी गति से करना चाहिए। अन्यथा दिक्कत हो सकती है।

Also Read: बिजी शेड्यूल के कारण एक्सरसाइज के लिये नहीं निकाल पा रहे समय तो फॉलो करें 6-6-6 वॉकिंग रूल: 6-6-6 Walking Rule

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *