Fingers Swelling In Winter: सर्दियों के मौसम में कुछ लोगों को उंगलियों के सूजन की समस्या होने लगती है। यह समस्या वैसे तो सामान्य होती है, लेकिन यह परेशानी का कारण भी बन सकती है। दरअसल, ठंड में पानी कम पिया जाता है, जिसकी वजह ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक से नहीं हो पाता है। ऐसे में उंगलियों में ब्लड क्लॉट जमने लगते हैं। इससे उंगलियों में सूजन होने लगती है, साथ ही उंगलियां लाल भी हो जाती है। खासकर महिलाओं को इस समस्या का सामना ज्यादा करना पड़ता है।
दरअसल, रोजाना घरेलू काम करने के लिए महिलाएं पुरुषों के मुकाबले पानी वाला ज्यादा काम करती हैं। ऐसे में अगर पानी ठंडा हो, तो उंगलियों के सूजने की समस्या होने लगती है। सूजन की वजह से उंगलियों में लालिमा के साथ-साथ खुजली की भी दिक्कत होने लगती है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए और ठंडे पानी का ज्यादा इस्तेमाल किया जाए, तो इससे उंगलिया ज्यादा सूजकर फट भी सकती हैं। इससे तकलीफ और ज्यादा बढ़ जाती है।
इस आर्टिकल में हम आपको उंगलियों के सूजने पर किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकते हैं और उंगलियों की सूजन की समस्या से निजात दिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं-

गर्म पानी का इस्तेमाल
उंगलियों के सूजने पर ठंडे पानी का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए और इसकी जगह गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे जमा हुआ खून पिघल जाता है और सूजन कम होने लगती है। ऐसे में अगर आपकी उंगलियां ठंड की वजह से सूज गई है, तो हल्के गुनगुने पानी में उंगलियों को करीब 5 मिनट तक डालकर रखें, इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
जैतून के तेल और हल्दी का लेप
हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण भी होते हैं, जो सूजन को कम करने में भी मददगार होते हैं। तो अगर आप उंगलियों की सूजन को कम करना चाहते हैं, तो जैतून के तेल में हल्दी मिलाकर हल्का गर्म कर लें और इस लेप को सूजी हुई उंगलियों पर लगाएं। इसके करीब 10 मिनट बाद इस लेप को हल्के गुनगुने पानी से धोएं। इससे सूजन और लालिमा से राहत मिलती है, साथ ही खुजली की समस्या से भी निजात मिलता है।

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाएं
उंगलियों की सून को दूर करने के लिए सरसों के तेल और लहसुन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए तेल में लहसुन की कुल कलियों को पीसकर पका लें। अब इसे हल्का ठंडा करके उंगलियों पर लगाएं, तो इससे खुजली, दर्द, सूजन और लालिमा से बहुत जल्दी राहत मिलती है।
मॉइश्चराइज़र का नियमित इस्तेमाल
सबसे ज़रूरी है सर्दियों में स्किन को ड्राई नहीं होने दें, इसके लिए समय-समय पर हाथ-पैरों में मॉइश्चराइजर के इस्तेमाल करते रहें। इससे उँगलियों में नमी बनी रहेगी।
Also Read: बढ़ती ठंड में छोटे बच्चों का ऐसे रखें ध्यान: Kids Care In Winter