Foods To Conrol High BP: ब्लड प्रेशर की समस्या पिछले कुछ सालों में काफी आम हो गई है, जिसका एक कारण खराब लाइफस्टाइल है। दरअसल, देर से सोना, देर से जागना, गलत समय पर खाना, अनहेल्दी फूड ये सब आपके दिल और ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित करता है। वहीं, ज्यादा फैट वाला खाना भी हार्ट की हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। दरअसल, इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, जिससे कोरोनरी धमनियों में प्लाक बनने लगता है। इससे हार्ट अटैक आने का जोखिम बढ़ जाता है। वहीं, जब आप फिजिकली ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, तनाव ज्यादा लेते, शराब का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है।
हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) ग्लोबली 45 प्रतिशत लोगों को प्रभावित करता है, जो हार्ट प्रॉब्लम्स, किडनी डैमेज और ऐसी ही अन्य समस्याओं का कारण बनता है। हालांकि, अगर आप अपने खान-पान और लाइफ स्टाइल में थोड़े बदलाव करते है, तो हाई ब्लड प्रेशर और बाकी प्रॉब्लम से बचे रह सकते हैं।

हाई बीपी की समस्या में क्या खाएं?
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकती हैं। दरअसल, जिन चीजों में मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, वे चीजें हाई बीपी को कंट्रोल करने में मददगार होती है। तो चलिए बताते हैं हाई बीपी को कंट्रोल करने वाली चीजों के बारे में-
मैग्नीशियम रिच फूड
अगर आपको हाई बीपी की समस्या है, तो आप उन चीजों का सेवन करना शुरू करें, जिनमें मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में बीन्स, एवाकाडो और क्विनोआ को शामिल कर सकते हैं। दरअसल, ये चीजें निट्रिक ऑक्साइड के प्रोडक्शन को बढ़ाकर ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करती हैं।
पोटेशियम रिच फूड
वैसे, तो ओवरऑल हेल्थ के लिए कई चीजें बहुत जरूरी होती है, जिनमें से एक पोटेशियम युक्त चीजें भी हैं। ये चीजें ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में भी हेल्पफुल होती हैं। तो अगर आपको हाई बीपी की समस्या है, तो आप अपने खाने में केला, आलू, हरी पत्तेदार सब्जियां और साल्मन फिश को शामिल कर सकते हैं। दरअसल, ये सभी चीजें ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करने, सोडियम को रेगुलेट करने और हाइपरटेंशन रिस्क्स को कम करने में मददगार होती हैं।

फाइबर रिच फूड
फाइबर युक्त फूड न केवल हाई बीपी को कंट्रोल करने, बल्कि पाचन दुरुस्त करने, वजन कम करने और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में भी कारगर होता है। फाइबर रिच फूड कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड फ्लो को बेहतर करने ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में कारगर होता है। इसके लिए आप बीन्स, ओट्स और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
किन चीजों को करें अवॉयड
हालांकि, जहां कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, वहीं कुछ फूड्स ऐसे भी हैं, जो अपकी बीपी की समस्या को घटाने के बजाय बढ़ा सकते हैं। इन फूड्स में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स, शुगरी ड्रिंक्स, रिफाइंड कार्ब्स और एल्कोहल शामिल हैं। ये आपकी हाई बीपी की समस्या को बढ़ा सकते हैं हार्ट प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकती हैं।

नाश्ते, लंच और डिनर में क्या खाएं
यहां हम आपको नाश्ते, लंच और डिनर का भी एक आइडिया दे रहे हैं कि आप हेल्दी रहने और हाई बीपी की समस्या को कम करने के लिए किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
नाश्ता- नाश्ते में आप स्क्रैम्बल्ड एग्स और एवाकाडो खा सकते हैं।
लंच-दोपहर को आप वैजी और साल्मन फिश का सेवन कर सकते हैं।
डिनर- डिनर की बात करें, तो इसमें आप ब्राउन राइस या कुछ हल्का-फुल्का खा सकते हैं।
Also Read: फेफड़ों को बनाना है मज़बूत तो डाइट में शामिल करें ये 7 सुपरफ़ूड : Superfoods For Lungs