क्या जिम से पुरुषों की फर्टिलिटी पर पड़ता है असर? Gym And Male Fertility

Spread the love

Gym And Male Fertility: आज के समय में यंगस्टर्स के बीच सिक्स पैक एब्स का जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, ताकि उन्हें अपनी मनपसंद बॉडी मिल सके। हालांकि, नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से बॉडी हेल्दी रहती है और मांसपेशियां भी मजबूत बनती है। हालांकि, हर चीज जरूरत से ज्यादा हो तो उसका नुकसान भी हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो पुरुष ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, उनकी फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि क्या ज्यादा जिम आपके परिवार बढ़ाने के सपने को प्रभावित कर सकती है। तो आइए बताते हैं।

ज्यादा एक्सरसाइज से पुरुषों की फर्टिलिटी पर पड़ता है असर

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ज्यादा एक्सरसाइज करने से मसल्स थकान, हड्डियों में चोट जैसे समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, यह फर्टिलिटी पर भी बुरा असर डालती है। दरअसल, जो लोग एक्सरसाइज के साथ स्टेरॉयड भी लेते हैं, उनके स्पर्म काउंट और क्वालिटी पर बुरा असर पड़ता है।

स्टेरॉयड का फर्टिलिटी पर असर

स्टेरॉयड से स्पर्म की संख्य में कमी आ सकती है। अगर कोई व्यक्ति दुबला-पतला है और ओवर वर्कआउट करता है, तो स्टेरॉयड के सेवन से स्पर्म की संख्या और क्वालिटी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में स्टरॉयड का सेवन न ही करें, तो बेहतर है।

वजन और हार्मोनल असंतुलन

जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है, उनकी बॉडी में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है। यह फर्टिलिटी पर असर डालता है। ऐसे में कोशिश करें कि अपना वजन कंट्रोल करे। वजन बढ़ने से अन्य कई समस्याएं भी हो सकती हैं, जो ओवरऑल हेल्थ को खराब कर सकती है।

ओवर एक्सरसाइज से बचें

वैसे तो यह पूरी तरह से साबित नहीं हुआ है कि जिम करने से फर्टिलिटी प्रभावित होती है, लेकिन ओवर एक्सरसाइज इस पर बुरा असर जरूर डालती है। जो लोग स्टेरॉयड लेते हैं, उन्हें अपनी फर्टिलिटी चेक करवानी चाहिए, नहीं तो परिवार बढ़ाने में समस्या हो सकती है।

जिम करने का क्या है सही तरीका?

जो लोग जिम जाते हैं और फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे है, तो उन लोगों को अपनी एक्सरसाइज बैलेंस रखनी चाहिए। इसके लिए स्टेरॉयड का सेवन नहीं करना चाहिए, अन्यथा ये आपकी फर्टिलिटी पर असर डाल सकता है। साथ ही डॉक्टर से भी सलाह लें।

Also Read: मां बनने की कर रही हैं कोशिशि, तो ये फूड्स बढ़ाएंगे फर्टिलिटी: Fertility boosting foods

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *