40 पार हो गई हैं तो ये टेस्ट ज़रूर करवा लें: Health Tests After 40

Spread the love

Health Tests After 40: महिलाएं परिवार और बच्चों की देखभाल के चलते खुद का ध्यान रखना भूल ही जाती हैं। बड़ी से बड़ी परेशानी को भी वे नजरअंदाज कर देती हैं। जबकि पूरे परिवार के स्वस्थ रहने के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है महिलाओं का ख़ुद पूरी तरह स्वस्थ रहना। इसके लिए ज़रूरी है महिलाएँ समय-समय पर अपना हेल्थ चेक-अप करवाती रहें। ख़ासतौर पर 40 की उम्र पार कर लेने के बाद महिलाओं को शरीर बदलने लगता है और शरीर में उतना फिट नहीं रह पाता है। इसलिए चालीस के बाद कुछ रेगुलर टेस्ट ज़रूर करवा लें जिससे समय रहते आप इस और धायान दे सकें और आगे की बड़ी समस्याओं से पहले ही निबट सकें। चलिए जानते हैं वो कौन से टेस्ट हैं जो चालीस पार करने के बाद महिलाओं को ज़रूर करवाने चाहिए/

40 के बाद महिलाओं को जरूर करवाने चाहिए मेडिकल टेस्ट

पेप स्मीयर टेस्ट

यह टेस्ट सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए किया जाता है। 40 के बाद यह टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। दरअसल, आजकल सर्वाइकल कैंसर के केस में वृद्धि देखी जा रही है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में अगर आप भी 40 की होने वाली हैं, तो यह टेस्ट जरूर करवाएं।

ब्रेस्ट स्क्रीनिंग

भारत में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के भी बहुत केस सामने आते हैं। इसलिए समय-समय पर ब्रेस्ट टेस्ट करवाना जरूरी है, ताकि आप ज्यादा जोखिम वाली स्थिति से बच सकें। इसके लिए आप खुद भी जांच कर सकती हैं। दरअसल, यदि आपको ब्रेस्ट में दर्द या गांठ महसूस होती है, तो आपको तुरतं डॉक्टर्स से संपर्क करना चाहिए।

लिपिड प्रोफाइट कोलेस्ट्रॉल स्क्रीनिंग

बढ़ती उम्र के साथ कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है, जो आपके दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आपको लिपिड प्रोफाइट कोलेस्ट्रॉल स्क्रीनिंग टेस्ट करवाना चाहिए। इस टेस्ट में ब्लड सैंपल से कोलेस्ट्रॉल की जांच की जाती है। इससे आपको पता चलता है कि आपको अपनी लाइफस्टाइल में कितना बदलाव और सुधार करने जरूरत है, ताकि आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकें।

थायरॉइड टेस्ट

महिलाओं में थायरॉइडकी समस्या बहुत आम है, लेकिन यह काफी परेशानी भरी हो सकती है। थायरॉइड दो तरह का होता है, जिसमें से एक में वजन कम होने लगता है, तो दूसरे में तेजी के साथ बढ़ने लगता है। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं को यह समस्या हो सकती है। ऐसे में 40 की उम्र होने पर आपको यह टेस्ट भी करवा लेना चाहिए।

पेल्विक अल्ट्रासाउंड

चालीस साल के बाद महिलाओं में पेल्विक इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको पेल्विक एग्जामिनेशन और अल्ट्रासाउंड भी जरूर करवा लेना चाहिए। सही समय पर इसकी जांच करवाना बहुत ही जरूरी है।

शुगर टेस्ट

आजकल शुगर बढ़ने की समस्या आम हो गई है। ख़ासतौर पर उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं का वजह भी बढ़ने लगता है। इस वजह से भी डायबिटीज की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए चालीस की होते ही एक बार शुगर टेस्ट ज़रूर करवा लें।

Also Read: वर्किंग वुमन हॉलिडे में इस तरह कर सकती हैं सेल्फ केयर: Self Care Tips

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *