प्रेगनेंसी में लगती है बार-बार भूख, तो खायें ये हेल्दी चीज़ें: Healthy Pregnancy Snacks

Spread the love

Healthy Pregnancy Snacks: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की बॉडी बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी कई बदलाव से गुजरती है। गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के साथ-साथ शरीर में हार्मोनल बदलाव भी होते हैं, जिसकी वजह से महिला को भूख भी ज्यादा लगने लगती है। हालांकि, कई बार प्रेग्नेंट महिला चिंतित हो जाती है कि कहीं ज्यादा भूख लगना किसी समस्या की वजह तो नहीं है। हालांकि, प्रेग्नेंसी में ज्यादा भूख लगना बिल्कुल सामान्य होता है।

प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं की खाने को लेकर पसंद भी बदलने लगती है। कई बार महिला वो चीज ज्यादा खाने लगती है, जो उसे बिल्कुल पसंद नहीं होती और कई बार वो चीज बिल्कुल नहीं खाती, जो उसे काफी पसंद रही हो। हालांकि, प्रेग्नेंसी में लगने वाली भूख को शांत करने के लिए हमेशा हेल्दी चीज ही खानी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि अगर प्रेग्नेंट महिला को बार-बार भूख लगती है, तो उसे क्या खाना चाहिए। पहले जान लेते हैं गर्भावस्था में भूख लगने के कारणों के बारे में-

गर्भावस्था में भूख लगने के कारण

  • हार्मोनल बदलाव
  • भ्रूण का विकास
  • प्रोजेस्टेरोन के लेवल में बदलाव
Eat healthy sncaks during pregnancy

प्रेग्नेंसी में क्या खाएं

कॉर्न चाट

गर्भावस्था में अगर कुछ ज्यादा भूख लगे, तो हमेशा हेल्दी खाना ही खाना चाहिए। ऐसे में आप कॉर्न चाट खा सकते हैं। इसमें आप अपने स्वाद के हिसाब से सब्जियां मिला सकते हैं। दरअसल, यह सेहत के लिए काफी अच्छा होता है।

रोस्टेड मखाना

अगर आप गर्भ में पल रहे अपने बच्चे का भी अच्छा विकास चाहती हैं, तो रोस्टेड मखाने भी ट्राई कर सकती हैं। मखाने में कई पोषक तत्व होते हैं, जो मां व बच्चे दोनों के लिए अच्छे होते हैं।

सब्जियों का सूप

सब्जियों का सूप हर किसी के लिए हेल्दी होता है। अगर आपको ज्यादा भूख रही है, तो सब्जियों का सूप पी सकती हैं। यह न केवल आपकी भूख को शांत करेगा, बल्कि आपको हेल्दी भी रखता है।

वेज कटलेट

अगर आपको प्रेग्नेंसी में कुछ अच्छा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो आप वेज कटलेट बना सकते हैं। इसे आप अपनी पसंद की सब्जी के साथ बना सकते हैं। गाय के देसी घी में बनाए गए कटलेट ज्यादा हेल्दी रहेंगे।

उपमा

उपमा भी हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। ऐसे में अगर होने वाली मां को कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन है, तो उपमा खाया जा सकता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी हल्का और हेल्दी भी होता है।

Also Read: पेट की चर्बी से पानी है मुक्ति तो इन तरीक़ों से करें सिरके का इस्तेमाल: Vinegar For Belly Fat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *