Home Remedies For Acne: धूप, धूल और मिट्टी से चेहरे पर कील-मुंहासों की समस्या होना काफी आम बात है। हालांकि, इनमें दर्द होने व इनके निशान रह जाने से चेहरे की खूबसूरती खराब हो सकती है। मुंहासे ऑयली स्किन पर ज्यादा निकलते हैं। ऐसे में अगर खान-पान पर थोड़ा ध्यान दिया जाए, तो ऑयली स्किन से छुटकारा पाया जा सकता है, साथ ही चेहरे पर निकलने वाले मुहांसों से भी।
इसके अलावा, कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जिनसे मुहांसों से निजात पाया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप एक्ने की समस्या से निजात पा सकते हैं।
एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल एंटी-बैक्टीरियल और रोगाणुरोधी होता है। ऐसे में अगर आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो ये बैक्टीरिया और मुहांसों को बढ़ाने से रोकते हैं। इसलिए आप रोज रात सोने से पहले एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाएं। रातभर लगे रहने के बाद सुबह गुनगुने पानी से धो लें, 3-4 दिनों में ही फर्क साफ दिखेगा।
नीम
नीम के जीवाणुरोधी, एंटीफंगल और सूजनरोधी गुणों के कारण यह मुहांसों के लिए एक पावरफुल नेचुरल उपचार है। नीम मुहांसों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने, लालिमा को कम करने और स्किन की जलन व खुजली को दूर करने में भी मददगार होते हैं। इसके लिए आप नीम की पत्तियों का पेस्ट मुहांसों पर लगाएं।

शहद और दालचीनी

आपको जानकर हैरानी होगी कि शहद और दालचीनी भी मुहांसों को दूर करने में काफी कारगर होते हैं। दरअसल, दालचीनी में भी सूजनरोधी और रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने और मुहांसों को बढ़ाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसका उपयोग करने के लिए दो बड़े चम्मच शहद में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें और 10-15 मिनट तक एक्नों पर लगाने के बाद धो लें।
टी ट्री ऑयल
यह मुंहासों के लिए अच्छा उपाय है। इसमें मजबूत जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इसे नारियल या जोजोबा तेल के साथ मिलाकर एक्नों पर लगाएंगे, तो काफी जल्दी राहत मिल जाती है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट और EGCG जैसे पॉलीफेनॉल से भरपूर होती है, जो मुहांसों को दूर करने के लिए कारगर माने जाते हैं। यह सूजन को कम करने और सीबम उत्पादन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है, जिससे एक्ने कम निकलते हैं। इसे लगाने के लिए यूज की गई ग्रीन टी को मुहांसों पर लगाएं। आप चाहें तो ग्रीन टी के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर कुछ समय बाद चेहरे को पानी से धो लें।
Also Read: जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो हर दिन करें ये 5 एक्सरसाइज: Exercises For Joints Pain