Importance of sex: सेक्स भी अन्य चीजों की तरह मनुष्य के जीवन के बहुत जरूरी हिस्सा है। सेक्सुअली एक्टिव रहने से बॉडी में कई बदलाव आते हैं। इसके अलावा, यह शादीशुदा कपल्स के रिश्ते को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। यह एक ऐसी प्रकिया है, जिससे न केवल शारीरिक जरूरत पूरी होती है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी फिट रहने में मदद मिलती है। हालाँकि, कई कपल इसको ज्यादा महत्व नहीं देते है और कई दिनों तक इससे दूर रहते हैं। लेकिन, लंबे समय तक सेक्सुअली एक्टिव न होने के कई नुकसान हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि लंबे समय तक सेक्स न करने के शरीर पर क्या बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं।-
फिजिकल हेल्थ होती है खराब
ऐसा कहा जाता है कि सेक्स शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है, साथ ही हृदय रोगों के खतरे को कम करता है और साथ ही नींद की गुणवत्ता में भी सुधार लाता है। नियमित यौन उत्तेजना के बिना, व्यक्ति को ये स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में लंबे समय तक सेक्स से दूर रहना आपको शारीरिक रूप से प्रभावित कर सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य भी होता है प्रभावित
पार्टनर के साथ इंटीमेट होने की इच्छा को मानसिक रूप से भी जोड़ा गया है। कई लोगों के लिए सेक्सुअल इंटिमेसी उनके पार्टनर के साथ उन्हें भावनात्मक रूप से जोड़ने में मददगार होती है। ऐसे में अगर आप लंबे समय तके अपने पार्टनर से दूर रहते हैं, तो अकेलेपन, हताशा और डिप्रेशन जैसी भावनाएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा, अगर लोग सेक्सुअल एक्टिविटी की कमी को असामान्य मानते हैं, तो वे गिल्ट का शिकार हो सकते हैं, साथ ही उनमें आत्म-विश्वास की कमी हो सकती है।
रिश्तों को बनाए मजबूत
पार्टनर के साथ सेक्सुअली एक्टिव रहने से रिश्ते पर भी गहरा असर पड़ता है। इससे अपने पार्टनर को समझने, उसके साथ अच्छे से बात करने और भावनात्मक रूप से जुड़ने का मौका मिलता है। ऐसे में अगर आप लंबे समय तक पार्टनर से दूर हैं और फिजिकली जुड़े हुए नहीं है, तो इससे आपके बीच तनाव पैदा हो सकता है। नाराजगी और असंतोष की भावना भी आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकती है।
यौन रोग
जब व्यक्ति लंबे समय तक यौन गतिविधि से दूर रहता है, तो कई तरह यौन रोग होने की भी संभावना हो सकती है। जैसे महिलाओं में लंबे समय तक पीरियड्स रहने से वजाइना में लुब्रिकेंट्स में कमी और पुरुषों में स्तंभन दोष हो सकता है। इसके अलावा, जो व्यक्ति लंबे समय तक सेक्स से परहेज करते हैं, वे सेक्सुअल एक्टिविटी में कुछ परेशानी का सामना कर सकते हैं।

नींद न आने की समस्या
ऐसा माना जाता है कि सेक्स के बिना बॉडी में प्रोलैक्टिन और ऑक्सीटोसिन हार्मोन नहीं बनता है। अगर ये हार्मोन्स न बने, तो नींद आने में समस्या हो सकती है। वहीं, सेक्स से महिलाओं में एस्ट्रोजन लेवल बूस्ट होता है, जो यौन और प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
Also Read: सेक्सुअल पॉवर को बूस्ट कर सकती है डार्क चॉकलेट, जानें खाने के अन्य फ़ायदे: Dark Chocolate Benefits