Intermittent Fasting: आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं। हर कोई किसी ऐसे उपाय की तलाश में रहता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सके। ऐसे में फिटनेस ट्रेनर आंचल चुग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया है कि उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग करके 20 किलो वजन कम किया। बता दें कि इंटरमिटेंट फास्टिंग एक ऐसा तरीका है, जिसमें एक खाने और दूसरे खाने के बीच कम से कम 10-12 घंटे का गैप रखा जाता है। यह वजन कम करने का एक असरदार तरीका माना जाता है।
आंचल चुग अपनी पोस्ट में कहा कि इंटरमिटेंट फास्टिंग के ज़रिए अपना वज़न तेज़ी से घटाया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने 20 से 25 किलो वज़न घटाया है। फ़िटनेस ट्रेनर ने हफ़्ते के लिए अपना डाइट प्लान भी शेयर किया।
क्या था इंटरमिटेंट फास्टिंग का वीकली डाइट प्लान
सोमवार:
- सुबह-सुबह – जीरा पानी
- नाश्ता (सुबह 9 बजे): ओट्स
- दोपहर (दोपहर 12 बजे): फल
- लंच (दोपहर 2 बजे): फ्रेंकी रोल
- शाम का नाश्ता (शाम 5 बजे): नट्स और ग्रीक योगर्ट
- रात का खाना (रात 8 बजे): साबुत गेहूं का पास्ता, छोले और सब्जियाँ
मंगलवार:
- सुबह-सुबह – गरम जीरा पानी
- नाश्ता (सुबह 9 बजे): बेसन का छोला
- दोपहर (दोपहर 12 बजे): चावल का कांजी का एक गिलास
- लंच (दोपहर 2 बजे): राजमा चावल और छाछ
- शाम का नाश्ता (शाम 5 बजे): नट्स और ग्रीक योगर्ट
- रात का खाना (रात 8 बजे): दाल की खिचड़ी
बुधवार:
- सुबह-सुबह – जीरा और सौंफ का पानी
- नाश्ता (सुबह 9 बजे): बीन की सब्जी सैंडविच
- दोपहर (12 बजे): बेरीज
- लंच (2 बजे): क्विनोआ बाउल
- शाम का नाश्ता (5 बजे): कॉफी और फॉक्स नट्स
- रात का खाना (8 बजे): पनीर मशरूम की सब्जी, एक चपाती, सलाद और दही
गुरुवार:
- सुबह-सुबह – जीरा और अदरक का पानी
- नाश्ता (9 बजे): इडली, सांभर और नारियल की चटनी
- दोपहर (12 बजे): एक गिलास सब्जी का जूस
- लंच (2 बजे): सोयाबीन, पनीर कटलेट और पुदीने की चटनी
- शाम का नाश्ता (5 बजे): सेब और बीज का मिश्रण
- रात का खाना (8 बजे): राजमा चावल और दही
शुक्रवार:
- सुबह-सुबह – जीरा पानी
- नाश्ता (9 बजे): सब्जी उत्तपम और पनीर स्टफिंग
- दोपहर (12 बजे): पपीता
- लंच (2 बजे): भिंडी, दाल, चावल और दही
- शाम का नाश्ता (शाम 5 बजे): भूना चना
- रात का खाना (रात 8 बजे): ओनीर पुलाव और लोबिया करी
शनिवार:
- सुबह-सुबह – पुदीना जीरा पानी
- नाश्ता (सुबह 9 बजे): प्रोटीन स्मूदी
- दोपहर (दोपहर 12 बजे): भीगे हुए मेवे और बीज
- लंच (दोपहर 2 बजे): एक रागी रोटी, पनीर भुर्जी और सलाद
- शाम का नाश्ता (शाम 5 बजे): भूमा चना
- रात का खाना (रात 8 बजे): काला चना सैंडविच
रविवार:
सुबह-सुबह – जीरा पानी
नाश्ता (सुबह 9 बजे): ओट्स पैनकेक
दोपहर (दोपहर 12 बजे): एक गिलास वेजिटेबल जूस
लंच (दोपहर 2 बजे): मल्टीग्रेन ब्रेड और पनीर
शाम का नाश्ता (शाम 5 बजे): डार्क चॉकलेट
रात का खाना (रात 8 बजे): दाल चावल
इंटरमिटेंट फास्टिंग कैसे करती है वर्क
बता दें कि इस फास्टिंग के दौरान, ज्यादा कैलोरी का सेवन करने से परहेज करते हैं। पानी, ब्लैक कॉफ़ी, चाय और अन्य बिना कैलोरी वाली ड्रिंक आमतौर पर पी जा सकती है। वहीं, ऊर्जा के लिए बॉडी ग्लाइकोजन (शरीर में जमा ग्लूकोज का एक रूप) और वसा जैसी संग्रहीत ऊर्जा पर निर्भर करता है। इस फास्टिंग में 2-3 घंटे के अंतराल पर कुछ हल्का-फुल्का खाया जाता है। वजन कम करने के अलावा इंटरमिटेंट फ़ास्टिंग से डायबिटीज, हार्ट की बीमारियां और कैंसर तक से बचने में मदद मिलती है।