Laptop Use: आजकल ज्यादातर ऑफिस वर्क लैपटॉप के जरिए होता है। ऐसे में जाहिर है कि लैपटॉप का उपयोग ज्यादा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि rलैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, दरअसल लैपटॉप का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दावत देता है। लगातार बैठे रहने से जहां आपका पॉश्चर खराब होता है, कमर में दर्द होने लगता है और इसके अलावा, भी कई तरह की समस्याएं होने लगती है।
आज इस आर्टिकल में हम आपको लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे। तो चलिए बताते हैं-
मांसपेशियों के लिए नुकसानदायक
लैपटॉप के लगातार इस्तेमाल से मांसपेशियों को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, लंबे समय पर डेस्क पर बैठे रहने से मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है। इससे आपकी गर्दन, कमर और कंधों में दर्द की शिकायत भी बन सकती है। कई बार ये समस्याएं जितनी साधारण दिखती हैं, उतनी होती नहीं है।

इनफर्टिलिटी
आजकल आपने देखा होगा कि इन्फर्टिलिटी के मामलों में लगातार बढ़ती देखी जा रही है, इसका एक कारण लैपटॉप यूज करना हो सकता है। दरअसल, एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि जो लोग गोद में रखकर लैपटॉप चलाते हैं, तो इससे उनके स्पर्म काउंट पर असर पड़ता है। इसके चलते इनफर्टिलिटी की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, लैपटॉप से निकलने वाली गर्मी पुरुषों के अंडकोष को नुकसान पहुंचा सकते है। ऐसे में काम करते रखते लैपटॉप को शरीर से दूर रखा जाना चाहिए या इसके बीच आप तकिया भी रख सकते हैं।
आंखों का कमजोर हो जाना
ये तो सभी जानते हैं कि अगर आप टीवी स्क्रीन, लैपटॉप या मोबाइल पर ज्यादा समय देते हैं, तो इसका असर आपकी आंखों पर पड़ता है। लैपटॉप पर ज्यादा वक्त तक काम करने से सिरदर्द, आंखों में दर्द, आंखों में जलन होना या पानी निकलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं, इससे आंखों की रोशनी कमजोर भी हो सकती है।
पीठ दर्द
कई बार आप जब लगातार लैपटॉप पर काम करते रहते हैं, तो इससे आपकी कमर में दर्द भी हो सकता है। इससे न केवल दर्द होता है, बल्कि आपका पॉश्चर भी खराब हो सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि लैपटॉप पर काम करते वक्त अपनी कमर को सीधा रखें।

लैपटॉप पर काम करने से होने वाली समस्याओं से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
यदि आप भी लगातार लैपटॉप पर काम करते हैं, तो इससे होने वाली समस्याओं से बचने के लिए हर एक घंटे में ब्रेक लेना जरूरी है। इसके साथ ही आप बीच में स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं, जो थकान को दूर करने के साथ-साथ पॉश्चर को ठीक करने में भी मददगार होती है।
Also Read: स्क्रीन टाइम ज्यादा है तो आँखों के सेहत के लिए डाइट में लें ये चीज़ें: Foods for Healthy Eyes