Less Oil Breakfast: आजकल मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर युवाओं को तेज़ी से अपनी चपेट में ले रही हैं। तीस साल या कम उम्र के लोग भी ये समस्याएं झेल रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण सही ख़ान-पान की कमी और ख़राब लाइफस्टाइल है। तेल, घी और ज़्यादा मसाले वाला खाना इन समस्याओं को बढ़ाता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए कोशिश करें कि जितना कम से कम तेल और मसाले का इस्तेमाल कर सकें करें। हालाँकि, कई लोग सोचते हैं कम तेल-घी मसाले का खाना बिलकुल स्वादिष्ट नहीं होता है। लेकिन, यह सूचना ग़लत है। आज हम आपको नाश्ते में बहुत ही कम तेल का इस्तेमाल करके आसानी से तैयार ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं जिसको खाकर आप ख़ुद ही चौक जाएँगे। जानते हैं इसकी रेसिपी-
दाल चीला बनाने के लिए सामग्री

- मूँग दाल- 1 कप
- दही- 1/2 कप
- बैकिंग सोडा- 1/4
- बेसन-2 टी स्पून
- गाजर- 1/2
- शिमला मिर्च- 1
- बींस- 5-6
- टमाटर- 2
- ब्रोकोली- 100 ग्राम
- पनीर- ¼ कप
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर- ½
- जीरा- 1/2
- लाल मिर्च- 1/2
- गरम मसाला- 1/2
- चाट मसाला- 1/2
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- 1
- लहसुन- 5-6
- हरा धनिया- ½
- पुदीना- 1/4
- अमचूर- 1/2
- तेल- स्वादानुसार
दाल चीला बनाने की विधि
- पीली मूँग की दाल को दो तीन बार धोकर रात भर के लिए भिगा दें। अगर समय कम है तो आप गरम पानी में दो से तीन घंटे के लिए भिगा सकते हैं।
- इसको अच्छे से पीस लें और फिर बाउल में निकालकर इसमें थोड़ा दही डालें और अच्छे से फेंट लें।
- इसमें बेसन डालें और अन्दाज़ से नमक डालें।
- बैटर को थोड़ी देर रेस्ट के लिये रख दें
- इस बीच गाजर, शिमला मिर्च, ब्रोकोली और बींस को बहुत बारीक काटकर उनमें थोड़ा नमक डालें और स्टीम कर लें। आप चाहें तो कॉर्न का भी इस्तेमाल कर सकते हैं
- बैटर में बैकिंग सोडा डाल दें। आप चाहें तो ईनो भी डाल सकते हैं।
- थोड़ा सा तेल पैन पर डालें और ब्रश की सहायता से आइको अच्छे से फैला दें।
- बैटर में थोड़ा सा पानी डालकर इसको चमचे से पैन पर डालें।
- इसके ऊपर स्टीम की हुई सब्ज़ियां डाल दें।
- ऊपर से थोड़ा पनीर किसकर डाल दें।
- पैन को ढंककर दो से तीन मिनट तक बिलकुल धीमी गैस पर पकने दें।
- गैस बंद करदें और एक-दो मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
- प्लेट में निकालकर इसके ऊपर कालीमिर्च, चिली फ़्लैक्स और ओरिगैनो डालें।
- चार टुकड़े करें और चटनी के साथ सर्व करें।
- चटनी बनाने के लिए दो लाल टमाटर और दो हरी मिर्च लेकर गैस पर ग्रिल कर लें। ठंडा होने पर टमाटर के छिलके उतारकर मिक्सी में डालें, धनिया, पुदीना, अदरक, लहसुन, नमक, भुना जीरा, अमचूर डालें। थोड़ा सा पानी डालकर इसको पीस लें।
Also Read: वीगन हैं तो प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें: Protein Rich Foods