Oversleeping risks: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को बहुत ज्यादा नींद आती है। हालांकि, ऐसा सामान्य हो सकता है। कई बार मौसम की वजह से, तो कई बार थकान की वजह से व्यक्ति ज्यादा सो सकता है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति बिना किसी कारण के ज्यादा सोने का शिकार है, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, 8-9 घंटे की नींद को पर्याप्त माना गया है। लेकिन, अगर कोई व्यक्ति हर दिन 10 घंटे से ज्यादा सोता है, तो यह ओवरस्लीपिंग माना जाता है, जो आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
यहां हम आपको ज्यादा सोने के कुछ खतरनाक परिणामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सुनकर आप हैरान रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं-
वजन बढ़ना
यदि कोई व्यक्ति ज्यादा सोता है, तो उसे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। वहीं, अगर एक्सरसाइज न की जाए और दिन में 10 घंटे से ज्यादा सोया जाए, तो यह तेजी से वजन बढ़ा सकता है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

इन्फर्टिलिटी
आजकल इन्फर्टिलिटी के मामलों में तेजी देखी जा रही है। ऐसा खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान की वजह से भी है। रिसर्च की मानें, तो ओवरस्लीपिंग प्रेग्नेंट होने के चांस कम कर सकता है। इसलिए अगर आप कंसीव करने का मन बना रही हैं तो ओवरस्लीपिंग से बचें।
टाइप 2 डायबिटीज
डायबिटीज की समस्या इस समय सबसे बढ़ती परेशानियों में से एक है, जो चिंता का विषय है। आपको जानकर हैरानी होगी कि खराब लाइफस्टाइल और शुगर के सेवन के अलावा, ज्यादा सोना भी इस समस्या को बढ़ा सकता है। अगर कोई व्यक्ति 8 घंटे से अधिक सोता है, तो उसमें डायबिटीज का जोखिम ढाई गुना बढ़ जाता है।
हार्ट डिजीज
आजकल हार्ट अटैक और स्ट्रोक के बढ़ते मामलों ने भी चिंता को बढ़ा दिया है। अधिक सोना भी इसका एक कारण हो सकता है। दरअसल, 8-9 घंटे से ज्यादा क नींद स्ट्रोक से होने वाली मौत का जोखिम 56 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है।

डिप्रेशन
वैसे तो पर्याप्त नींद आपकी थकान को दूर कर आपको फ्रेश और एनर्जेटिक रखने में मदद करती है, लेकिन ज्यादा नींद डिप्रेशन का कारण भी बन सकती है। ऐसा देखा गया है कि जो लोग मानसिक हेल्थ और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं, उनमें से 15 प्रतिशत लोग ज्यादा सोने के आदि हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादा सोने की वजह से न तो व्यक्ति एक्सरसाइज कर पाता है और न ही दूसरे लोगों से उतना मिल पाता है, जिसकी वजह से अकेलापन और उदासी महसूस हो सकती है, ये सब तनाव का कारण बनते हैं।
Also Read: कहीं आप भी तो नहीं करते स्ट्रेस ईटिंग, जानें कारण और बचने के तरीक़े: Stress Eating