Protein laddu: आजकल अधिकांश लोग वजन बढ़ना, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी लाइफ़स्टाइल बीमारियों से परेशान हैं। यही वजह है कि लोगों में फिट रहने के लिए जागरूकता बढ़ रही है। कई लोग तो इसके लिए जिम जा रहे हैं या फिर घर में ही वर्कआउट कर रहे हैं। हालाँकि, कम लोग ही यह जानते हैं कि जितना ज़रूरी एक्सरसाइज करना है उतना ही ज़रूरी उसके बाद एनर्जी रिकवरी करना है। हैवी एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों की मरम्मत और निर्माण के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इस एनर्जी रिकवरी के लिए आप प्रोटीन-रिच लड्डू खा सकते हैं। इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलेगी और मसल्स रिकवर भी होंगी।
प्रोटीन लड्डू के फ़ायदे

प्रोटीन से भरपूर ये लड्डू मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में रिच होते हैं इसलिए इन्हें खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है। हैवी होने के कारण इन्हें खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, और बीच-बीच में कुछ खाने का मन नहीं होता हैं। चीनी नहीं होने के कारण इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए यह ब्लड शुगर के सही लेवल को बनाये रखते हैं। इन्हें डायबिटिक लोग भी खा सकते हैं। इन्हें खाने से शरीर की हड्डियों को भी मज़बूती मिलती है। इन प्रोटीन लड्डू को आसानी से आप घर में बना सकते हैं। जानते हैं प्रोटीन लड्डू बनाने की रेसिपी-
प्रोटीन लड्डू बनाने के लिए सामग्री
- ड्राई फ्रूट्स (मिक्स्ड)- 1 कप
- मिक्स्ड सीड्स- 2 टेबल स्पून
- रोल्ड ओट्स- 1 कप
- मखाना- 1/2 कप
- चने- 1/2 कप
- डेट्स- 1/2 कप
- शहद- 1/4 कप
- इलाइची पाउडर- ½ टी स्पून
- दूध- आवश्यकता अनुसार
प्रोटीन लड्डू बनाने के लिए सामग्री
- पहले रोल्ड ओट्स को रोस्ट कर लें और फिर ठंडा होने पर ब्लेंडर में बारीक पीस कर लें।
- मखाने रोस्ट करें और भुने चने के साथ पीस लें।
- एक बाउल में मखाने, ओट्स और चने का पाउडर मिक्स कर लें।
- मेवों के साथ सीड्स को रोस्ट कर लें। अब इन्हें टुकड़ों में कूट लें।
- इस मिक्सचर को चने, ओट्स और मखाने के पाउडर के साथ मिला लें।
- अब गुड़ का पाउडर इसमें मिला दें।
- गरम दूध में डेट्स को आधा घंटे के लिए भिगाकर रख दें। हाथों से अच्छे से मेश कर लें और तैयार मिश्रण में मिला दें।
- इसमें शहद मिलाएँ और सभी खूब को अच्छे से मिक्स कर लें।
- हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर इसके अपने पसंद के साइज के गोल लड्डू बना लें।
- 30 मिनट के लिए इन लड्डुओं को फ्रिज में रख दें। उसके बाद निकालकर उन्हें एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें।
- इन प्रोटीन लड्डू को आप 7 से 10 दिन तक खा सकते हैं। एक्सरसाइज के बाद हर दिन दूध के साथ एक लड्डू खायें।
Also Read: अकेलेपन से 31% बढ़ जाता है डिमेंशिया होने का जोखिम: Loneliness triggers dementia