12 साल में लगा पेसमेकर, 8 हार्ट सर्जरी के बाद भी नहीं मानी हार, ब्यूटी क्वीन रहीं श्री हार्ट हेल्थ को लेकर लोगों को कर रही जागरूक: Heart Health

Spread the love

Heart health: ‘मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021’ की रनर-अप श्री सैनी तो आपको याद ही होंगी, जो भारतीय मूल की पहली ऐसी अमेरिकी नागरिक थीं, जिन्होंने यह खिताब अपने नाम किया था। वह इस समय फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, उन्होंने एक बार फिर खुलासा किया कि वह 12 साल की थीं, जब उन्हें अपने हार्ट ब्लॉक के बारे में पता चला था।

उन्होंने बताया कि कई बार उनका दिल 5 सेकंड से ज्यादा नहीं धड़कता था। तब उन्होंने अपने दिल के सामान्य रूप से धड़कते रहने के लिए पेसमेकर लगवाया था। यह एक ऐसा टूल है, जिसकी मदद से दिल नॉर्मल तरीके से धड़कता है।

आमतौर पर 80 साल की उम्र के बाद ही पेसमेकर इसकी जरूरत होती है। लेकिन श्री की कम उम्र में ही दो पेसमेकर सर्जरी और 8 हार्ट सर्जरी हुई हैं। अब उन्होंने हार्ट पेशेंट्स के लिए काम करने को अपना मिशन बना लिया है, क्योंकि दुनियाभर में ज्यादातर मौतें हार्ट प्रॉब्लम की वजह से होती है। ‘ब्यूटी विद ए पर्पस (BWAP)’ की एंबेसडर श्री हार्ट चेकअप, हार्ट हेल्थ और एक हेल्दी लाइफस्टाइल को प्रमोट करती हैं। श्री ने बताया जब कॉलेज में थीं तब एक कार एक्सीडेंट में उनके चेहरे पर जलने के निशान भी हो गये थे लेकिन फिर भी उन्होंने किसी भी चीज़ को अपने आत्विश्वास को तोड़ने नहीं दिया।

आइए आपको बताते हैं कि पेसमेकर क्या है और ये कैसे काम करता है-

पेसमेकर क्या है?

पेसमेकर की बात करें, तो यह एक छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक टूल होता है, जिसे छाती में लगाकर दिल की धड़कनों को कंट्रोल किय जाता है। यह बैटरी से चलता है, जो डाउन होने पर बदली जा सकती है। पेसमेकर में टाइमर होते हैं, जो दिल को धड़काते हैं। इसके अलावा, इसमें कुछ तार होते हैं, जिन्हें पेसिंग लीड कहते हैं, जो दिल से पल्स जनरेटर तक सिग्नल ले जाते हैं और दिल तक इलेक्ट्रॉनिक आवेग पहुंचाते हैं। पेसमेकर को आमतौर पर कॉलरबोन के नीचे स्किन के नीचे लगाया जाता है। इस प्रोसेस में 1 से 2 घंटे लग सकते हैं।

पेसमेकर कैसे करता है काम?

बता दें कि पेसमेकर की जरूरत तब होती है, जब दिल की धड़कन का कम या ज्यादा होना लंबे समय तक बना रहता है। इसे मेडिकल लैंगवेज में एरिथमिया कहा जाता है। कई बार जब हार्ट ब्लॉक हो जाता है, तो इस वजह से भी पेसमेकर की ज़रूरत पड़ सकती है। वहीं, हार्ट ब्लॉक तब होता है, जब दिल में आवेग देरी से आते हैं या आते ही नहीं है, तो पेसमेकर लगाया जाता है, जिससे आवेग उत्पन्न होता है। इससे दिल सामान्य गति से काम करता रहता है।

पेसमेकर लगवाने के बाद शरीर के काम करने की क्षमता में कोई बदलाव नहीं आता है, लेकिन कुछ दिनों तक थकान महसूस होना सामान्य है। आपको पेसमेकर लगाने वाली जगह पर दर्द महसूस हो सकता है। आपको लगभग एक सप्ताह तक गाड़ी चलाने से भी बचना चाहिए। सीटबेल्ट पहनना भी थोड़ा तकलीफ़दायक हो सकता है। वहीं, करीब डेढ़ महीने तक आपको किसी भी एक्सरसाइज से बचना चाहिए।

One thought on “12 साल में लगा पेसमेकर, 8 हार्ट सर्जरी के बाद भी नहीं मानी हार, ब्यूटी क्वीन रहीं श्री हार्ट हेल्थ को लेकर लोगों को कर रही जागरूक: Heart Health

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *