Superfoods For Lungs: आजकल दिल्ली की हवा का जो हाल है, उसमें सांस लेना मौत को दावत देने जैसा है। हालांकि, इससे बचने का भी कोई तरीका नहीं है। ऐसे में जरूरी यह है कि अपनी हेल्थ का ध्यान रखा जाए और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाने व उन्हें स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में सुधार लाएं। दरअसल, हमारे शरीर में शुद्ध ऑक्सीजन पहुंचाने का काम फेफड़े ही करते हैं। इसी वजह से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, जिसकी वजह से कोशिका के सभी कार्य होते रहते हैं। सीधे तौर पर कहें, तो जिंदा रहने के लिए स्वस्थ फेफडों का होना बहुत जरूरी होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे फेफड़े मजबूत होते हैं और उनकी कार्यक्षमता में सुधार होता है। तो आइए आपको बताते हैं-
अखरोट
अखरोट ऐसा सुपरफूड है, जिसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है। अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे फेफड़े मजबूत होते हैं और सांस लेने में तकलीफ की समस्या से निजात मिल सकता है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या होती है, उनके लिए अखरोट काफी फायदेमंद हो सकता है।

फिश
मछली में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड होत है, जो फेफड़ों के लिए अच्छा होता है। ऐसे में अगर आप साल्मन फिश का सेवन करते हैं, तो यह आपके फेफड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
ब्रोकली
गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन सी और बी6 के साथ-साथ फोलिक एसिड और बी12 होते हैं, जो फेफड़ों को हेल्दी बनाने में मददगार होते हैं। अगर आप सांस की बीमारी या अस्थमा से पीड़ित हैं, तो भी ब्रोकली का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।
लहसुन
लहसुन भले ही दिखने में छोटा सा होता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से यह बहुत लाभकारी होता है। दरअसल, लहसुन में कई औषधीय गुण होते हैं। यह इम्यूनिटी को तो बूस्ट करता ही है, साथ ही श्वसन प्रणाली को भी बेहतर करता है। यदि नियमित रूप से लहसुन का सेवन किया जाए, तो इससे सांस का संक्रमण और अन्य सांस से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

हल्दी
हल्दी हर भारतीय रसोई में पाया जाने वाला एक मसाला है, जो सिर्फ सब्जी बनाने के काम नहीं आता है, बल्कि कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। इसमें करक्यूमिन नामक एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक होता है। यह फेफड़ों में सूजन कम करने और कार्यक्षमता में सुधार करने में मदद करता है।
बेरीज
फेफड़ों में यदि सूजन की समस्या हो गई है, तो आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रसभरी, जामुन जैसी बेरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो फेफड़ों में सूजन की समस्या को कम करते हैं, साथ ही तनाव को दूर करने में भी कारगर होते हैं।
Also Read: नींद पूरी नहीं हो पा रही है? ट्राई करें ‘स्लीप टूरिज्म’, जानें इसके फायदे: Sleep Tourism