नाश्ते में इन चीजों को खाने से बनता है पेट में एसिड, दूरी बनाना होगा बेहतर: Things To Avoid For Breakfast

Spread the love

Things To Avoid For Breakfast: सीने में जलन होना बहुत आम समस्या है, जो खाने-पीने की वजह से हो सकती है। मेडिकल की भाषा में इसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। सीधे शब्दों में यह अन्नप्रणाली की होने वाली जलन है, जो आपके पेट और गले को जोड़ने वाली नली है। अमूमन ऐसा तब होता है, जब पेट का एसिड नली के निचले हिस्से में चला जाता है। बता दें कि ऐसा तब भी होता है, जब आप कुछ चीजों का सेवन करते हैं, जो पेट में एसिड पैदा करते हैं।

यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको नाश्ते में नहीं खाना चाहिए। दरअसल, नाश्ते में खाई गई ऐसी चीजें, जो एसिड बनाए, वे एसिड रिफ्लक्स की समस्याका कारण बन सकते हैं। तो आइए बताते हैं कि इस समस्या से बचने के लिए आपको नाश्ते में क्या नहीं खाना चाहिए।

खट्टे फल और टमाटर

अगर आप नाश्ते में संतरे का जूस पीते हैं, तो यह आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। हालाँकि, आपको थोड़ा आश्चर्य हो सकता है, लेकिन खट्टे फल जैसे संतपे, नींबू, मौसमी और टमाटर आपको एसिड रिपलक्स की समस्या कर सकता है। ऐसे में आपको इन फलों को सुबह को खाने या पीने से बचना चाहिए। इसके अलावा, टमाटर में साइट्रिक और मैलिक एसिड होता है, जो पेट में अपने आप बहुत ज़्यादा गैस्ट्रिक एसिड बनाता है।

अनहेल्दी फैट

मक्खन और पनीर हर भारतीय घर में पसंद किया जाता है। मक्खन के बिना पराठे खाने का तो सवाल ही नहीं उठता, लेकिन नाश्ते में बहुत ज़्यादा वसा खाने से वास्तव में आपका पाचन खराब हो सकता है। आमतौर पर, फैटी चीजें पेट खाली होने में देरी करते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ डायबिटीज़ एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिज़ीज़ का कहना है कि इससे आपको रिफ्लक् की समस्या बढ़ सकती है। तो रिफ्लक्स से बचने के लिए आप फैट का सेवन कम करने की कोशिश कर सकते हैं।

कॉफ़ी या चाय

वैसे, बिना चाय और कॉफी के ज्यादातर लोगों की सुबह ही नहीं होती है। वहीं, कुछ लोगों को बेड टी या कॉफी पीने की आदत होती है, जो बहुत गलत होती है। दरअसल, कॉफी और चाय खाली पेट पीने से गैस बन सकती है। इसलिए इन्हें पीने से पहले कुछ खाएं। क्योंकि चाय और कॉफी जैसे कैफीन युक्त ड्रिंक एसिड रिफ्लक्स को बढ़ाते हैं। ऐसे में आप हर्बल टी पी सकते हैं।

बिस्कुट और कुकीज़

अब अगर लोग नाश्ते में चाय या कॉफी पीते हैं, तो वे जाहिर तौर पर इसके साथ कुकीज़ या बिस्कुट खाते हैं, जो बिल्कुल अच्छा ऑप्शन नहीं है। दरअसल, ये चीजें मिलकर आपके पेट में बहुत एसिड बनाते हैं। कुकीज़ से आटा और प्रोसेस्ड चीनी के साथ डेयरी और चाय या कॉफी से कैफीन के मिलने से एसिड बनता है।

तली-भुनी चीजें

भारतीयों को नाश्ते में तली-भुनी चीजें ज्यादा पसंद होती हैं, जैसे- छोले भटूरे, कचौरी और समोसे। लेकिन यह आपके पेट के नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, खाली पेट तली हुई चीजें खाने से पाचन खराब हो सकता है, क्योंकि ये अनहेल्दी फैट से भरपूर होते हैं। यह पेट की अंदरूनी परत को परेशान करता है और एसिड रिफ्लक्स का कारण बनता है।

एसिड रिफ्लक्स से बचने के उपाय

  • इस समस्या से बचने के लिए कम-कम करके ज्यादा बार खाएं।
  • खाने के बाद लेटें नहीं।
  • दोपहर के भोजन के तुरंत बाद झपकी न लें।
  • सोने से तीन से चार घंटे डिनर कर लें।

Also Read: जानें क्या हैं कूलिंग ब्लैंकेट्स? क्या ये सच में अच्छी नींद लाने में करते हैं मदद: Cooling Blankets

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *