ख़राब गट हेल्थ से परेशान हैं तो इन तरीक़ों से पाएँ निजात: Tips To Improve Gut health

Spread the love

Tips To Improve Gut health: खराब गट हेल्थ पूरी बॉडी को प्रभावित करती है। हालांकि, लोग अक्सर इसे पाचन से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसकी वजह से ओवरॉल हेल्थ पर असर पड़ता है। दरअसल, इससे इम्यूनिटी खराब होने के साथ-साथ पाचन और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। अगर आपकी गट हेल्थ खराब हो तो, इसकी वजह से पेट दर्द होना, अपच की समस्या और कब्ज जैसी दिक्कतें बन सकती हैं। इतनी ही नहीं, हार्मोन्स का डिस्बैलेंस भी खराब हेल्थ के कारण हो सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप गट हेल्थ को ठीक कर सकते हैं। तो आइए बताते हैं।

फाइबर युक्त डाइट लें

अगर गट हेल्थ को ठीक करना है, तो आप फाइबर से भरपूर डाइट लें। दरअसल, यह कब्ज को दूर करने में मददगार करता है, साथ ही आंत के लिए अच्छा होता है। अगर आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो आपको अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

प्रोबायोटिक्स से मिलेगा आराम

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या होती है। उनके लिए प्रोबायोटिक्स से भरपूर चीजों का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल, ये प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है। इससे गैस, सूजन और अपच की दिक्कत में भी राहत मिलती है। इसके लिए आप दही, किमची, साउरक्रॉट, कंबुचा का सेवन कर सकते हैं।

हाइड्रेटेड रहें

हेल्दी रहने के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। दरअसल, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पाचन तंत्र सही रहता है। इससे कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती है और आप दिनभर एक्टिव रहते हैं। ऐसे में आप पानी के अलावा मौसमी फलों का जूस और नारियल पानी भी पी सकते हैं।

तनाव से रहे दूर

तनाव ओवरऑल हेल्थ पर बुरा असर डालता है। इसलिए अगर आप गट हेल्थ के साथ-साथ ओवरऑल हेल्दी रहना चाहते हैं, तो तनाव से दूर रहें। इसके लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं। आप योगा और जॉगिंग भी कर सकते हैं। इससे मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।

इसके अलावा, आप एवोकाडो, जैतून का तेल, बादाम, चिया बीज और ओमेगा-3 से भरपूर मछली का सेवन कर सकते हैं, इससे गट हेल्थ बेहतर होती है।

Also Read: जानें क्या है कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता, जिससे जॉर्जिया में हुई 11 भारतीयों की मौत: Carbon Monoxide Poisoning

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *