Trending Diet 2025: हेल्दी रहना हर कोई चाहता है, लेकिन कई बार खराब खान पान की आदतें आपके हेल्दी रहने के सपने को तोड़ सकती हैं। ऐसे में अगर हेल्दी डाइट फॉलो की जाए, तो आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। वैसे, ज्यादा समस्याएं पेट से शुरू होती हैं। अगर आपकी पाचन शक्ति ठीक नहीं है, तो इससे कब्ज और गैस जैसी दिक्कतें बन सकती हैं। जो बाद में वजन बढ़ना और अन्य समस्याओं को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में आपका खाना ऐसा होना चाहिए, जो अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ फाइबर से भी भरपूर हो। इससे पाचन दुरुस्त होता है।
अब जबकि 2024 जाने को है और नया साल दस्तक देने को है, तो हर बार की तरह इस बार भी लोग नए साल पर कोई संकल्प लेंगे। अगर आप हेल्दी रहने का संकल्प लेते हैं, तो डाइट चुनने में हम आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हेल्दी रहने के लिए आप किस तरह की डाइट फॉलो कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं-
प्लांट बेस्ड डाइट
2025 में प्लांट बेस्ड डाइट ट्रेंड में रह सकता है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी प्लांट बेस्ट चीजों को प्रमोट किया है। ऐसे में यंगस्टर्स प्लांट बेस्ड डाइट की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इनमें फल-सब्जियां, बींस, नट्स होते हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इस तरह की डाइट से पाचन तो अच्छा होता ही है, साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ती है और वजन मेंटेन रहता है।

गट को हेल्दी रखने वाली डाइट
ज्यादातर लोग इस समय गट हेल्थ से परेशान है। ऐसे में आप ऐसी डाइट ले सकते हैं, जो फाइबर से भरपूर हो। आने वाले साल में भी इस तरह की डाइट ही ट्रेंड में रह सकती है, जिसमें प्रोबायोटिक्स और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल हों। इसके लिए किमची, केफिर, दही जैसे फर्मेंटेड खाद्य पदार्थ को डाइट में शामिल किया जाता है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग
यह डाइट का ऐसा तरीका है, जिससे तेजी के साथ वजन कम किया जाता है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार और सूजन को कम किया जाता है। इसमें पूरे 24 घंटे में खाने का समय सिर्फ 8 घंटे होते हैं, बाकी 16 घंटे का उपवास होता है। इसके अलावा, इसमें सप्ताह में एक व्रत भी जोड़ा जा सकता है।

फ्लेक्सिटेरियन डाइट
इसके बारे में शायद आपने कम ही सुना हो, लेकिन यह एक ऐसा डाइट फॉर्म है, जो 2025 में ट्रेंड में रह सकती है। दरअसल, यह डाइट प्लांट बेस्ड है, लेकिन इसमें मांस और डेयरी प्रोडक्ट सीमित मात्रा में शामिल होते हैं। यह शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह की चीजों का कंबीनेशन है। इससे वजन कम करने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
Also Read: तनाव और चिंता से रहना है दूर तो आज से शुरू कर दें मेडिटेशन: World Meditation Day