Walking Benefits: रोजाना वॉकिंग करना कई तरह से सेहतमंद होता है। अगर आप रोजाना पैदल चलते हैं, तो इससे मांसपेशियां तो एक्टिव रहती ही है, साथ ही वजन कंट्रोल होता है, कोलेस्ट्रॉल भी मेंटेन रहता है, साथ ही कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। तेज चलना एक एरोबिक एक्सरसाइज होती है। बता दें कि वॉकिंग से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कम करने में भी मदद मिलती है। दरअसल, एक स्टडी के अनुसार, दिन में तीन मिनट तेज चलने से दिल का दौरा या स्ट्रोक की संभावना आधी हो सकती है। महिलाओं को इससे खास लाभ मिलता है।
रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन महिलाओं ने हर दिन सिर्फ़ 3.4 मिनट ऐसी एक्सरसाइज की, जैसे कि तेज़ चलना या सीढ़ियाँ चढ़ना, उनमें दिल के दौरे में 51% की कमी आई। इन महिलाओं में दिल का दौरा पड़ने के 67 प्रतिशत कम केस देखने को मिले। जो महिलाएं एक्सरसाइज नहीं करतीं, उनके मुकाबले एक्सरसाइज करने वाली महिलाओं में हृदय रोग में कुल मिलाकर 45 प्रतिशत की कमी आई। जो महिलाएं सिर्फ डेढ़ मिनट तक भी एक्सरसाइज करती हैं, उनमें भी दिल की किसी भी समस्या का जोखिम लगभग एक तिहाई कम हो जाता है।

क्या कहती है रिसर्च
शोध की बात करें, तो ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित इस स्टडी में यूके बायोबैंक स्टडी में भाग लेने वाले 81,052 लोगों के डेटा का इस्तेमाल किया गया, जो मिडिल एज के लोग थे। सभी लोगों ने 2013 और 2015 के बीच सात दिनों तक एक एक्टिविटी ट्रैकर पहना और उनके महत्वपूर्ण एक्सरसाइज के लेवल की निगरानी की गई। इनमें लगभग 22,368 लोगों ने बताया कि वे नियमित व्यायाम नहीं करते या सप्ताह में सिर्फ़ एक बार टहलने जाते हैं। उनके हृदय स्वास्थ्य पर आठ वर्षों तक नज़र रखी गई, जिस दौरान ग्रुप के 3.7 प्रतिशत लोगों को दिल का दौरा पड़ा, स्ट्रोक हुआ, दिल का दौरा पड़ा या हृदय रोग से उनकी मृत्यु हो गई।
पैदल चलने के फायदे
यहां हम आपको पैदल चलने के अन्य फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर शायद आप अपने ऑफिस तक भी पैदल जाना शुरू कर दें (अगर ऑफिस ज्यादा दूर नहीं है तो)। दरअसल, यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन 30 मिनट नहीं चल पाता है, तो तेज चलना या पावर वॉकिंग के रूप में छोटी पैदल यात्रा भी उतनी ही फायदेमंद है। प्रतिदिन 10 मिनट तक तेज वॉक करना आपके साप्ताहिक व्यायाम के 150 मिनट में गिनी जा सकती है, जैसा कि 19 से 64 वर्ष की आयु के लोगों के लिए जरूरी है।

आइए जानते हैं पैदल चलने के अन्य लाभ-
- पैदल चलने से आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने, कैलोरी बर्न करने और अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
- वॉकिंग से आपकी हृदय संबंधी फिटनेस में सुधार हो सकता है और हृदय रोग व स्ट्रोक का जोखिम कम हो सकता है।
- पैदल चलने से आपकी हड्डियाँ मजबूत हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस व ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्या को रोका जा सकता है।
- वॉकिंग से मूड, याददाश्त और नींद बेहतर हो सकती है। यह तनाव और को भी कम कर सकता है।
- तेज वॉक करना ऊर्जा का लेवल बढ़ा सकता है और लंबे समय तक आपको थकान महसूस नहीं होती है।
- आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन ये सच है कि जब आप पैदल चलते हैं को आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।