Weight loss food: वजन बढ़ना आजकल आम समस्या बन गई है। लोग वजन कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं, फिर भी ज्यादा कुछ अंतर नहीं आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी है कि हम सही डाइट लें, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और वर्कआउट करें। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप सिर्फ़ ये लो कैलोरी चीज़ें डाइट में शामिल करके इस परेशानी से बच सकते हैं।
खीरा
अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो ऐसे में खीरा आपके लिये सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खीरे में प्रति 100 ग्राम मात्र 4 कैलोरी होती है। खीरे में मौजूद हाई वॉटर कंटेंट शरीर में पानी की पूर्ति करती है, जिससे बॉडी हाईड्रेट रहती है। साथ ही ज्यादा कैलोरी भी जमा नहीं होती है और वजन कंट्रोल में रहता है। फ़ाइबर अधिक होने की वजह से इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है।

जुकिनी
वेट लॉस करने के बारे में सोच रहे हैं, तो जुकिनी भी अच्छा ऑप्शन होता है। दरअसल, जुकिनी में प्रति 100 ग्राम 17 कैलोरी होती है। वे फाइबर का एक अच्छा सोर्स हैं, जो पाचन को आसान बनाने में मदद करते हैं।
पालक
यदि आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो पालक का सेवन ज़रूर करें। दरअसल, पालक में प्रति 100 ग्राम 23 कैलोरी होती है। इनमें कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं और शरीर के पोषण को बढ़ाते हैं। पालक को सूप या सब्ज़ी के रूप में ले सकते हैं।
टमाटर
टमाटर में प्रति 100 ग्राम 18 कैलोरी होती है। ये खाने में स्वाद भरते हैं और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए वजन कम करने के लिए टमाटर का सेवन किया जा सकता है। पालक का सूप, जूस या सलाद के रूप में सेवन करना सबसे अच्छा है।

अजवाइन
अजवाइन में प्रति 100 ग्राम 6 कैलोरी होती है। इनमें पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इसे हाइड्रेटिंग बनाते हैं। ऐसे में अगर आप रोज सुबह अजवाइन का पानी पकाकर पीते हैं, तो इससे जमा फैट भी कम होने लगता है। इससे स्वास्थ्य को दूसरे कई फ़ायदे मिलते हैं।
फूलगोभी
फूलगोभी भी वेट लॉस करने के लिए अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि प्रति 100 ग्राम गोभी में 25 कैलोरी होती है। इन्हें कई व्यंजनों के रूप में खाया जा सकता है और ये कम कैलोरी वाली नेचर की होती हैं।
मशरूम
मशरूम में प्रति 100 ग्राम 22 कैलोरी होती है। मशरूम उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है और यह आपकी डाइट में बहुत कम कैलोरी जोड़ती है। इसमें प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है इसलिए इससे मसल्स भी मज़बूत होती हैं।
Read more: इन 4 आंटों की रोटियाँ खाने से एक महीने में होगा वजन कम: Roti For Weight Loss