पराठा खाने से ख़ुद को रोक नहीं पाते तो ऐसे बनाएं वेट-लॉस फ्रेंडली: Weight-loss Friendly Paratha

Spread the love

Weight-loss Friendly Paratha: पराठे भला किस भारतीय को पसंद नहीं होंगे। पराठे चाहे आलू के हों, मूली के या पनीर के, सुबह के नाश्ते में चाय या दही के साथ पराठों को खाने का मजा ही कुछ और है। हालांकि, टेस्ट में पराठे जितने अच्छे लगते हैं, ये कैलोरी से उतने ही भरपूर होते हैं, जो आपके कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, घी और तेल से बने पराठे आपका वजन भी बढ़ा सकते हैं। इसलिए कई लोग चाहकर भी पराठे नहीं खा पाते हैं।

अगर हम कहें कि पराठे खाकर भी आपका वजन नहीं बढ़ेगा, तो आपको हैरानी होगी। लेकिन यह सच है कि आप बिना किसी गिल्ट के पराठों का स्वाद चख सकते हैं, क्योंकि हम आपको पराठे बनाने के ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कैलोरी फ्री होंगे और उनके खाकर आपका वजन नहीं बढ़ेगा।

यहां हम आपको बता रहें हैं कि आप अपने रेगुलर पराठों को वेट लॉस डाइट के अनुसार कैसे बना सकते हैं-

रेगुलर आटे को छोड़ें

गेहूं का आटा अच्छा होता है, लेकिन वज़न घटाने के लिए आप दूसरे ऑप्शन्स पर स्विच कर सकते हैं। इनमें बाजरा, ज्वार और रागी जैसे मल्टीग्रेन आटे का ऑप्शन है। ये अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं और सुबह या दोपहर के समय लगने वाली भूख को कम करते हैं। साथ ही, ये आपके पराठों में एक नट जैसा स्वाद भी जोड़ते हैं, जो निश्चित रूप से आपको सरप्राइज कर सकता है। ये आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जो आपके भोजन को हेल्दी और पौष्टिक बनाते हैं।

पराठों के लिए कम तेल का इस्तेमाल करें

पराठों को हेल्थ के लिहाज से अच्छा बनाना चाहते हैं, तो आपको इसे तेल में भिगोने की ज़रूरत नहीं है। पराठों पर एक चम्मच घी डालने के बजाय, अपने तवे पर तेल या घी को हल्का कोट करने के लिए सिलिकॉन ब्रश का उपयोग करें। इसके अलावा, एक नॉन-स्टिक पैन खरीदें और पराठे पर कम से कम तेल या घी लगाएं। इससे न केवल ज़रूरी कुरकुरापन आएगा, बल्कि पराठे हेल्दी भी बनेंगे।

स्टफिंग को बनाएं हेल्दी

स्टफिंग के लिए आप कम कैलोरी वाली चीजों को इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू जैसे हैवी कार्ब वाली फिलिंग के बजाय आप कद्दूकस की हुई फूलगोभी, पालक या गाजर जैसी सब्जियां इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें हाई फाइबर होता है। अगर आपको पनीर के पराठे पसंद है, तो आप बिना फैट या कम फैट वाला पनीर या टोफू का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर इसमे हरी मिर्च धनिया और अन्य मसालों के इस्तेमाल से टेस्टी पराठों का लुत्फ उठाएं।

स्वाद बढ़ाने के लिए इन बीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल

अलसी के बीज, चिया सीड्स और तिल के बीज वो एलिमेंट्स हैं, जो आपके पराठों को और भी पौष्टिक बना देंगे। आप इन बीजों को आटे या फिर फिलिंग में डाल सकते हैं। ये बीज न केवल आपके पराठों में टेस्ट एड करेंगे, बल्कि ये सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होते हैं। दरअसल, इन बीजों में ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा, ये पाचन को भी बेहतर करते हैं।

कंट्रोल करके समझदारी से खाएं

वैसे पराठे अकेले बहुत कम खाए जाते हैं, लेकिन आप पराठों के साथ जो भी खाते हैं उन्हें समझदारी के साथ चुनें। क्योंकि पराठों के साथ यदि आप वसा वाली कोई चीज खाते हैं, तो पराठों को कम कैलोरी वाला बनाने से भी कोई फायदा नहीं होगा। ऐसे में आप कम फैट वाला दही या पुदीने की चटनी के साथ खा सकते हैं।

Also Read: मक्खन की जगह आप इस्तेमाल कर सकते हैं ये हेल्दी ऑप्शन: Healthy Alternatives of Butter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *