तनाव और चिंता से रहना है दूर तो आज से शुरू कर दें मेडिटेशन: World Meditation Day

Spread the love

World Meditation Day: प्राचीन समय से ही दिमाग को शांत करने, तनाव व एंजायटी को दूर करने में मेडिटेशन का बड़ा महत्व रहा है। मेडिटेशन को करने से कई लाभ होते हैं। हालांकि,आजकल लोग मेडिटेशन नहीं कर पाते हैं, वक्त की कमी कहें या कुछ और। हालांकि, अब मेडिटेशन के महत्व के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए 21 दिसंबर 2024 को वर्ल्ड मेडिटेशन डे मनाया जाएगा। यह पहली बार होगा, जब मेडिटेशन डे मनाया जाएगा। इस मौके पर न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इसके उद्घाटन सत्र के दौरान आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर मुख्य भाषण देंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि मेडिटेशन के क्या-क्या फायदे होते हैं-

मेडिटेशन करने के फायदे

मेडिटेशन मन को शांति देने के साथ-साथ मूड को तरोताजा भी बनाए रखता है। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति किसी काम में ध्यान नहीं लगा पा रहा है, मेडिटेशन से फोकस करने में मदद मिलती है। ऐसे में यदि रोजाना योग किया जाए, तो इससे मन शांत रहता है और शरीर एक्टिव। अगर किसी को छोटी-छोटी बातों पर ग़ुस्सा आता है और चिड़चिड़ाहट होती है तो मैडिटेशन करने से दिमाग़ शांत रहता है और व्यक्ति चिड़चिड़ेपन से मुक्ति पा लेता है।

कितनी देर करें मेडिटेशन?

मेडिटेशन को रोजाना किया जाए, तो इससे काफी लाभ होते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना 10-15 मिनट तक मेडिटेशन किया जा सकता है। हालांकि, समय के साथ इस टाइम को बढ़ाया भी जा सकता है। वैसे, मेडिटेशन कितने समय तक करना है, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर है। अगर आप बहुत जल्दी फोकस कर लेते हैं, तो आप कम समय के लिए भी कर सकते हैं, वहीं अगर आपको एक जगह ध्यान लगाने में वक्त लगता है, आपका मन भटकता रहता है, तो आप थोड़ा ज्यादा समय के लिए ट्राई करें, ताकि 10 मिनट बिल्कुल फोकस के साथ मेडिटेशन किया जा सके और आपको पूरा लाभ मिल सके।

करने का सही तरीका

मेडिटेशन करने के लिए आपको ज्यादा एफर्ट्स नहीं लगाने होते हैं। आप इसके लिए एक शांत जगह चुनें। ध्यान रखें कि जहां ध्यान लगाने की कोशिश की जा रही है, वहां ज्यादा शोर या लोगों की आवाजाही न हो, क्योंकि इससे आपका ध्यान भटक सकता है। ऐसे में शांत जगह पर बैठे और सबसे पहले अपनी सांसों पर फोकस करें।  मेडिटेशन के दौरान सही शारीरिक मुद्रा ज़रूरी है। मैडिटेशन के समय पद्मासन या क्रॉस-लेग्ड (पैरों को जोड़कर) मुद्रा में बैठ जायें। पीठ सीधी होनी चाहिए और शरीर में किसी तरह का तनाव तनाव नहीं होना चाहिए। अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। सांसों को नियंत्रित करने से दिमाग़ को शांति मिलती है।

किस समय करें मैडिटेशन

मैडिटेशन करने का कोई तय समय नहीं है। आप किसी भी समय अपनी सुविधानुसार मैडिटेशन कर सकते हैं। लेकिन सुबह-सुबह शांति का समय इसके लिए सबसे अच्छा हो सकता है। अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो आप रात को सोने के पहले भी मैडिटेशन कर सकते हैं।

Also Read: लंबे जीवन के लिए आज से अपनाएं ये 6 हेल्दी आदतें: Healthy Habits

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *