Yoga For Heart Health: आजकल हार्ट अटैक व स्ट्रोक के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जो चिंता का विषय है। अगर खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान न दिया जाए, तो दिल समय से पहले कमजोर हो जाता है, जिसकी वजह से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, खराब खान-पान की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, जो हार्ट के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे में अगर खान-पान के साथ-साथ नियमित रूप से योग किया जाए, तो यह दिल ही नहीं बल्कि ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी लाभदायक होता है।
नियमित रूप से योग करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, तनाव हार्मोन को कम करता है और इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। इस आर्टिकल में हम आपको दिल के लिए फायदेमंद कुछ योगासनों के बारे में बता जा रहे हैं, जो आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे। आइए जानते हैं-
ताड़ासन

हार्ट हेल्थ को सुधारने के लिए आप ताड़ासन कर सकते हैं, जिससे पोस्चर में तो सुधार होता ही है, साथ ही यह हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए भी जाना जाता है। यदि इस आसन को रोज सुबह नियमित रूप से 10 मिनट के लिए किया जाए, तो आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जो दिल के लिए भी लाभदायक होता है। नीचे दी गई तस्वीर के अनुसार आप इस योगासन को कर सकते हैं।
उत्कटासन
इसे चेयर पोज के नाम से भी जाना जाता है। इसे करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं, फिर अपने घुटनों को मोड़कर चेयर जैसी आकृति बनाएं और अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ सीधे कर लें। इसी पोजिशन में 30 सेकंड तक रहें और करीब 3-5 बार करें, तो आपको न सिर्फ दिल के मामले में बल्कि पैर, जांघ और कंधों की मांसपेशियों को भी लाभ मिलेगा।

उत्तानासन
यह भी हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी आसनों में से एक है। यह मुख्य रूप से जांघ, टखनों, घुटनों पर दबाव बनाता है। इससे मसल्स की मजबूती के साथ-साथ फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और स्पाइन की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। इस आसन को करके लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं और फिर अपने ऊपरी हिस्से को आगे की तरफ नीचे जुकाएं। इस आसन को करने से हार्ट की ओर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है।
पादांगुष्ठासन
अगर आप अपने दिल को हमेशा स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इसके लिए पादांगुष्ठासन करें। यह आसन हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस आसन में हाथ के अंगूठों से पैरों के अंगूठों को छूना होता है। पादांगुष्ठासन करने से स्ट्रेस दूर होता है और एंग्जायटी भी कम होती है।

चक्रासन
यह भी हार्ट हेल्थ को सुधारने के लिए लिहाज से बेहतरीन आसन होता है। इसे करने से मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और पीठ व पैरों का दर्दभी दूर होता है। दरअसल, चक्रासन करने से सीने की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं, स्पाइन की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और हार्ट फंक्शन भी बूस्ट होता है।
Also Read: तेज़ी से कम करना है पेट की चर्बी तो आज से शुरू करें पुश-अप्स: Push-ups for belly fat